खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में FDI 24% बढ़ा

Summary :

NULL

नई दिल्ली : खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 2017-18 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 24 प्रतिशत बढ़कर 90.49 करोड़ डॉलर हो गया।आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। वहीं, 2016-17 में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कुल 72.72 करोड़ डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया था।

आंकड़ों के मुताबिक , 2015-16 और 2014-15 के दौरान एफडीआई के जरिये क्षेत्र में क्रमश: 50.58 करोड़ डॉलर और 51.58 करोड़ डॉलर का निवेश हुआ। सरकार ने पिछले वर्ष जुलाई में अमेजन को भारत में खाद्य उत्पादों की खुदरा बिक्री में 50 करोड़ डॉलर निवेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

वर्तमान में सरकार ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी हुई है। खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस वर्ष फरवरी में कहा था कि क्षेत्र में एफडीआई निवेश 2017-18 में एक अरब डॉलर के स्तर को छू सकता है।

Desk Team