सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक के खिलाफ कथित तौर पर प्रसिद्ध कलाकार जतिन दास की पेंटिंग चुराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी। यह पेंटिंग एयर इंडिया के संग्रह का हिस्सा थी। एयर इंडिया की आंतरिक जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई। एयर इंडिया की जांच में पाया गया है कि रोहिता जैदका और अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने 2004 और 2009 के बीच पेंटिंग चुराई थी। इस दौरान जैदका एयर इंडिया के कार्यकारी निदेशक और महा प्रबंधक के तौर पर कार्यरत थीं।
पुलिस ने कल कहा, विमानन कंपनी ने 11 नवंबर को जैदका और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फ्लाइंग अप्सरा नाम की यह पेटिंग 1991 में एयर इंडिया को सौंपी गई थी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पद्म भूषण से सम्मानित दास ने जून में एयर इंडिया को चिट्ठी लिखकर दावा किया था कि उनकी एक पेंटिंग चोरी हो गई है और बाजार में बिक्री के लिए मौजूद है। इसके बाद एयर इंडिया ने आंतरिक जांच शुरू की थी।


Download Android App
Download iOS App



