नई दिल्ली : हार्ले डेविडसन व ट्रायंफ जैसी महंगे ब्रांड की आयातित मोटरसाइकिलें सस्ती होने जा रही हैं । सरकार ने इन पर आयात शुल्क घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। अब तक 800 सीसी या इससे कम इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल के आयात पर 60 प्रतिशत शुल्क लगता था। वहीं 800 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले इंजन पर 75 प्रतिशत शुल्क लगता है। केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड सीबीईसी ने 12 फरवरी को जारी एक अधिसूचना में इन दोनों श्रेणी के मोटरसाइकिल के लिए आयात शुल्क को घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। यह दर उन बाइकों पर लागू होगी जिनका आयात सीबीयू के रूप में किया जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि उक्त मोटरसाइकिलों के आयात शुल्क दरों में यह बदलाव उद्योग की मांग को देखते हुए किया गया है। इस तरह की महंगी बाइकें फिलहाल भारत में नहीं बनती हैं। अधिसूचना के अनुसार सीकेडी किट के रूप में इंजन, गियर बाक्स या ट्रांसमिशन प्रणाली के लिए आयात शुल्क को घटाकर 25 प्रतिशत किया गया है। असेंबलिंग से पहले के इन कलपुर्जों पर अब तक 30 प्रतिशत सीमा शुल्क लगता था।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



