मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 1.58 अरब डॉलर बढ़कर पहली बार 430 अरब डॉलर के पार 430.38 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 12 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 1.11 अरब डॉलर घटकर 428.80 अरब डॉलर पर रहा था। इसका पिछला उच्चतम स्तर 05 जुलाई को समाप्त सप्ताह में दर्ज किया गया था जब यह 429.91 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक के जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.39 अरब डॉलर बढ़कर 401.09 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 24.30 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।


Download Android App
Download iOS App



