मोहम्मद आमिर ‘आतंकी देश छोड़ देना चाहिए’ वाले ट्वीट को लाइक करके फंसे बुरी तरह

Summary :

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हमेशा से ही विवादों में घिरते रहते हैं। बता दें कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी नए विवाद में फंस गए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हमेशा से ही विवादों में घिरते रहते हैं। बता दें कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी नए विवाद में फंस गए हैं। बीते शुक्रवार 19 जुलाई को मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। 
उसके बाद से यह खबरें तेज हो गईं थीं कि क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद मोहम्मद आमिर ब्रिटेन में जाकर बस जाएंगे। इसी बीच आमिर ने एक ऐसे ट्वीट को लाइक कर दिया जिसको लेकर नया बवाल हो गया है। 

दरअसल इस ट्वीट में लिखा था, मुझे लगता है कि उन्हें आंतकी देश छोड़ देना चाहिए। इस ट्वीट को आमिर ने लाइक कर दिया था। हालांकि कुछ देर बाद ही डिसलाइक भी आमिर ने कर दिया था। लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो गया। 

सोशल मीडिया पर इस ट्वीट को लेकर मोहम्मद आमिर को बहुत ट्रोल किया गया। बता दें कि स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आमिर को पांच साल बैन कर दिया गया था। पांच साल के बैन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में आमिर को वापस चुन लिया। 

कई दिग्गज क्रिकेटरों को उनका टेस्ट क्रिकेट से संन्यास बिल्कुल पसंद नहीं आया है। आमिर के इस फैसले को पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर, वसीम अकरम और रमीज राजा ने गलत ठहराया है। पाकिस्‍तान की तरफ से मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट में 36 मैच, वनडे क्रिकेट में 59 मैच और टी20 इंटरनेशनल 42 मैच खेले हैं। 

बता दें कि 36 टेस्ट मैचों में मोहम्मद आमिर ने 30.47 की औसत से 119 विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट से आमिर सिर्फ 27 साल की उम्र में ही संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने अभी वनडे और टी20 फॉरमैट में खेलने का फैसल किया है। 

Desk Team