मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.14 अरब डॉलर घटकर 394.46 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी है। गत 05 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 91.58 करोड़ डॉलर घटकर 399.61 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले 28 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.27 अरब डॉलर घटकर 400.53 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक से प्राप्त आँकड़े के अनुसार, 12 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार के सबसे बड़ घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 5.23 अरब डॉलर की तेज गिरावट रही। और यह 369.99 अरब डॉलर रह गयी। हालाँकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार 7.14 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.52 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 13 लाख डॉलर बढ़कर 2.47 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 64 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App



