पिछले साल की अनिश्चितता तथा देश में तेज डिजिटलीकरण के बीच भारतीय अब अपना कौशल या क्षमता बढाने के लिये ऑनलाइन सुविधाओं पर समय लगा रहे हैं। इसके साथ ही छोटे स्थानों तथा ग्रामीण भारत में डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने वाले बढ़ रहे हैं।
गूगल की एक रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। गूगल ने 2020 के लिये जारी ‘ईयर इन सर्च’ सालाना रिपोर्ट में कहा कि के व्यवहार में कुछ स्पष्ट बदलाव देखने को मिले हैं। इनमें से सीखने से संबंधित खोज में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है।
रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि ग्रामीण भारत और टिअर दो, तीन व चार शहरों में डिजिटल सूचना एवं सामग्री सेवा का उपयोग करने वाले बढ़े हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सीखने की खोज अब अकादमिक से आगे बढ़ी है और करियर की प्रगति, अपस्किलिंग, उद्यमशीलता और पूरक आय के लिये सीखने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
पांच में से चार व्यक्ति यूट्यूब पर कुछ सीखने के लिये आ रहे हैं। गूगल ने कहा, ‘‘ डिजिटल नेटवर्क के उपायोग की अर्थव्यवस्था के भविष्य के बारे में और यह उनके व्यक्तिगत वित्त को कैसे प्रभावित करेगा, इसकी भी चिंता कर रहे हैं।’’ स्थानीय भाषा में सामग्री और सूचना दोनों की मांग व खपत में वृद्धि हुई है।
नतीजतन, 2020 में वेब पृष्ठों का भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने के लिये 17 अरब से अधिक बार उपयोग किया गया।
इस साल के दौरान स्थानीय खबरों की मांग में भी तेजी दर्ज की गयी। महामारी के चलते स्वास्थ्य का महत्व बढ़ने से ऑनलाइन चिकित्सक परामर्श में भी तेजी आयी है।
मणिपुर, बिहार और कर्नाटक में ऑनलाइन चिकित्सक परामर्श में सालाना आधार पर 300 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है। रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि ‘ऑनलाइन भुगतान कैसे करें’, इसे खोजने वालों की संख्या सालाना आधार पर 60 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।


Download Android App
Download iOS App



