सोने ने फिर मारी छलांग, चांदी 2,500 रुपये से ज्यादा हुई महंगी

Summary :

Gold Price: इस हफ्ते सोने की कीमतों में करीब 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सोना वायदा शुक्रवार, 24 मई को 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। Highlights सोने के भाव में हुआ बदलाव सोने के भाव में आई तेजी चांदी में भी आई तेजी मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के अनुरूप भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 7 जून, 2024 को सोना और चांदी महंगा हुआ है। भारतीय सर्राफा बाजार में दस ग्राम सोना महंगा होकर 73,650 रुपये का हो गया है। एक किलो…

Gold Price

Gold Price: इस हफ्ते सोने की कीमतों में करीब 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सोना वायदा शुक्रवार, 24 मई को 73,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

Highlights

  • सोने के भाव में हुआ बदलाव
  • सोने के भाव में आई तेजी
  • चांदी में भी आई तेजी

मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के अनुरूप भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 7 जून, 2024 को सोना और चांदी महंगा हुआ है। भारतीय सर्राफा बाजार में दस ग्राम सोना महंगा होकर 73,650 रुपये का हो गया है। एक किलो चांदी की दरों में भी मजबूती आई है और अब यह 95,900 रुपये में बिक रही है। HDFC Securities ने यह जानकारी दी है।

आज कितने पर पहुंच गई चांदी?

HDFC सिक्योरिटीज के मुताबिक, लगातार दूसरे सत्र में चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली। इसकी कीमत 2,600 रुपये बढ़कर 95,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 93,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विदेशी बाजारों में सोने की कीमत में तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,366 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 6 डॉलर ज्यादा है। चांदी भी तेजी के साथ 31.05 डॉलर प्रति औंस पर रही.चांदी भी बढ़कर 31.05 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। गुरुवार को यह 30.30 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan