Gold Rate Today 1 Nov: महीने की शुरूआत में गिरा सोने चांदी का भाव, मात्र ₹9,240 में घर लाएं सोना, जानें आज का ताजा रेट

Summary :

Gold Rate Today 1 Nov: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अक्टूबर के महीने में सोने चांदी की कीमत में पहले भारी उछाल दर्ज किया गया था लेकिन धनतेरस के बाद से गिरावट का दौर जारी है। अब नवंबर महीने की शुरूआत में ही सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज एक बार फिर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चमक फिकी पड़ी है। अगर आप ही आभूषण बनाने की सोच रहे है तो पहले आज 1 नवंबर 2025 को 24k 22k 18k 14k सोने…

Gold Rate Today 1 Nov: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अक्टूबर के महीने में सोने चांदी की कीमत में पहले भारी उछाल दर्ज किया गया था लेकिन धनतेरस के बाद से गिरावट का दौर जारी है। अब नवंबर महीने की शुरूआत में ही सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज एक बार फिर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चमक फिकी पड़ी है। अगर आप ही आभूषण बनाने की सोच रहे है तो पहले आज 1 नवंबर 2025 को 24k 22k 18k 14k सोने का भाव जरूर देखें। विस्तार से जानते है आज का ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 1 Nov: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Rate Today 1 Nov
Gold Rate Today 1 Nov (source: social media)

नवंबर के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। इस उतार चढ़ाव का सीधा असर मिडिल क्लास की जेब पर पड़ा है। सर्राफा बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो का भाव लगातार टूट रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी दामों में और कमी आने की संभावना है। विस्तार से जानते है 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

धातु (Metal) कैरेट / शुद्धता मूल्य (₹) माप इकाई (Unit)
सोना (Gold) 24 कैरेट ₹1,23,150 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 22 कैरेट ₹1,12,900 प्रति 10 ग्राम
सोना (Gold) 18 कैरेट ₹92,400 प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver) 999 शुद्धता ₹1,52,000 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 1 Nov: प्रमुख शहरों में सोने का भाव

प्रमुख शहरों में सोने का भाव
प्रमुख शहरों में सोने का भाव (source: social media)
शहर (City) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली (Delhi) ₹1,23,150 ₹1,12,900
अहमदाबाद (Ahmedabad) ₹1,20,050 ₹1,12,800
अयोध्या (Ayodhya) ₹1,23,150 ₹1,12,900
बैंगलोर (Bangalore) ₹1,23,000 ₹1,12,750
कोलकाता (Kolkata) ₹1,23,000 ₹1,12,750
चंडीगढ़ (Chandigarh) ₹1,23,150 ₹1,12,900
पुणे (Pune) ₹1,23,000 ₹1,12,750

Silver Rate Today 1 Nov: विभिन्न शहरों में चांदी का भाव

शहर (City) चांदी (Silver) का भाव (₹/किलोग्राम)
लखनऊ (Lucknow) ₹1,52,000
दिल्ली (Delhi) ₹1,52,000
पटना (Patna) ₹1,52,000
पुणे (Pune) ₹1,52,000
केरल (Kerala) ₹1,66,000
जयपुर (Jaipur) ₹1,52,000

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में अक्टूबर महीने से ही उतार-चढ़ाव जारी है अब नवंबर के महीने में भी शुरूआत सोने चांदी के भाव में गिरावट के साथ हुई है। यह गिरवाट विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Gold Price Fall: सोने चांदी की कीमत में गिरावट

सोने चांदी की कीमत में गिरावट
सोने चांदी की कीमत में गिरावट (source: social media)

देशभर में सोने चांदी का दाम लगातार टूट रहा है। बता दें कि धनतेरस के बाद सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है जिससे दोनों की कीमत ऑल टाईम हाई से नीचे आ गई है। वहीं  वैश्विक बाजार में भी सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व के फैसले, डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों में सुधार के कारण सोने चांदी का भाव लगातार टूट रहा है।

ALSO READ: Gold Rate Today 31 Oct: मात्र 1500 में बनवाएं चांदी, आज फिर टूटा सोने चांदी का भाव, जानें प्रमुख शहरों में आज का ताजा रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।