Gold Rate Today 11 October: अचानक गिरे सोने-चांदी के दाम, दिवाली से पहले जमकर करें खरीदारी, देखें अपने शहरों के लेटेस्ट रेट

अचानक गिरे सोने-चांदी के दाम, दिवाली से पहले जमकर करें खरीदारी, देखें अपने शहरों के लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today 11 October

Gold Rate Today 11 October: आज शनिवार 11 अक्टूबर 2025 को अच्छी खबर आई है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है, जिसका असर सोना और चांदी खरीदने वालों पर भी पड़ेगा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 1,21,525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। बता दें कि आज देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर भारतीय शहरों जैसे जयपुर, नोएडा, लखनऊ, गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,21,525 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Silver Rate Today 11 October: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Rate Today 11 October
Gold Rate Today 11 October (credit-sm)

मालूम हो कि देश में फेस्टिव सीजन शुरू है। इस सीजन में लोग गोल्ड-सिल्वर की जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में खरीदारों के लिए गुड न्यूज़ है कि शनिवार को सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। धनतेरस-दिवाली पास है, इसलिए इस अवसर पर लोग खूब सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे होंगे। इनकी कीमतें लगातार घटती-बढ़ती है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार, सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली कमी हुई है। तो आगे जानिए, IBJA के अनुसार, 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

Gold Rate Today 11 October
Gold Rate Today 11 October (credit-sm)
धातु शुद्धता (कैरेट / ग्रेड) रेट (₹) मात्रा
सोना 24 कैरेट ₹1,21,525 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,21,038 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,11,317 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹91,144 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹71,092 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 ग्रेड (99.9% शुद्धता) ₹1,64,500 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 11 October: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

Gold Rate Today 11 October (credit-sm)
Gold Rate Today 11 October (credit-sm)
शहर 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली ₹1,14,050 ₹1,24,410
मुंबई ₹1,13,900 ₹1,24,260
चेन्नई ₹1,14,250 ₹1,24,640
कोलकाता ₹1,13,900 ₹1,24,260
जयपुर ₹1,14,050 ₹1,24,410
लखनऊ ₹1,14,050 ₹1,24,410
चंडीगढ़ ₹1,14,050 ₹1,24,410
भोपाल ₹1,13,440 ₹1,23,750
अहमदाबाद ₹1,13,950 ₹1,24,310
हैदराबाद ₹1,13,900 ₹1,24,260
अमृतसर ₹1,14,050 ₹1,24,410

Silver Rate Today 11 October: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

Silver Rate Today 11 October
Silver Rate Today 11 October (credit-sm)
शहर प्रति किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
नई दिल्ली ₹1,64,408
मुंबई ₹1,74,000
चेन्नई ₹1,84,100
जयपुर ₹1,74,100
कानपुर ₹1,67,000
हैदराबाद ₹1,77,100

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Festive Season Gold Silver Rate: फेस्टिव सीजन में गोल्ड-सिल्वर की कीमत

दिल्ली के बाजार में करवाचौथ शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत 1,22,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार किया। वहीं चांदी भी प्रति किलो 1,70,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं।

कैसे करें असली सोने और चांदी की पहचान?

Gold Silver Rate
Gold Silver Rate (credit-sm)

असली सोना और चांदी पहचानने के तरीके: सबसे पहले हॉलमार्क देखें। शुद्धता अंकित होता है (जैसे 22K, 999). चुंबक का परीक्षण करें। असली सोना और उच्च शुद्धता चांदी चुंबक से चिपकती नहीं। वजन और घनत्व जांचें। सोना भारी होता; समान आयतन का सोना नकली से ज्यादा भारी लगेगा। सिरेमिक प्लेट पर खरोंच कर के रंग जांचें; असली धातु का रंग अलग रहता है। अम्ल (नाइट्रिक) टेस्ट विशेषज्ञ के पास कराएं; घर पर इस्तेमाल जोखिम भरा है। ध्वनि, बनावट और बढ़िया फिनिश भी संकेत देते हैं। संदेह हो तो प्रमाणित जौहरी या एक्सआरएफ परीक्षण कराएं। कभी असलीपन पर समझौता न करें।

ये भी पढ़ें:  Gold Rate Today 10 Oct: करवा चौथ पर टूटा सोने का भाव, चांदी 2 लाख के करीब, जानें प्रमुख शहरों में आज का ताजा भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।