नवरात्रि के दूसरे दिन सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उथल-पुथल, देखें देशभर के लेटेस्ट रेट

Summary :

Gold Rate Today 23 September: मंगलवार, 23 सितंबर 2025 शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। ऐसे में आज सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उथल-पुथल देखा जा रहा है। वहीं इसका असर सोना-चांदी के खरीदारों पर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि सोने की कीमतों में उछाल दिख रहा है तो चांदी की कीमत में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है। Gold Silver Rate Today 23 September: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव बता दें कि देश के अधिकांश शहरों की बुलियन मार्केट में सोने का दाम 100 रुपये तक बढ़ा है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे नार्थ इंडिया…

Gold Rate Today 23 September: मंगलवार, 23 सितंबर 2025 शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है। ऐसे में आज सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उथल-पुथल देखा जा रहा है। वहीं इसका असर सोना-चांदी के खरीदारों पर भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि सोने की कीमतों में उछाल दिख रहा है तो चांदी की कीमत में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है।

Gold Silver Rate Today 23 September: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव

Gold Rate Today 23 September
Gold Rate Today 23 September

बता दें कि देश के अधिकांश शहरों की बुलियन मार्केट में सोने का दाम 100 रुपये तक बढ़ा है। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा, गाजियबाद जैसे नार्थ इंडिया के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,200 रुपये के पास कारोबार कर रहा है। वहीं, मुंबई और कोलकाता जैसे मुख्य शहरों में गोल्ड रेट 1,13,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास है। चांदी की कीमत 1,38,100 रुपये प्रति केजी है। जानें आज 23 सितंबर 2025 को क्या है सोने-चांदी का ताजा भाव।

आज का सोने-चांदी के भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

धातु शुद्धता / ग्रेड भाव (₹) मात्र‍ा
सोना 24 कैरेट ₹1,12,155 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,11,706 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,02,734 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹84,116 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹65,611 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 ₹1,32,869 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 23 September: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट सोना (₹ / 10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹ / 10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,03,810 ₹1,13,230
मुंबई ₹1,03,660 ₹1,13,080
अहमदाबाद ₹1,03,350 ₹1,13,080
चेन्नई ₹1,04,310 ₹1,13,790
कोलकाता ₹1,03,350 ₹1,13,080
गुरुग्राम ₹1,03,810 ₹1,13,230
लखनऊ ₹1,03,810 ₹1,13,230
बेंगलुरु ₹1,03,350 ₹1,13,080
जयपुर ₹1,03,810 ₹1,13,230
पटना ₹1,03,350 ₹1,13,080
भुवनेश्वर ₹1,03,350 ₹1,13,080
हैदराबाद ₹1,03,350 ₹1,13,080

Silver Rate Today 23 September: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

  • शहर स्रोत चांदी का भाव (₹ / किलोग्राम)
    दिल्ली ABP News ₹1,42,486
    दिल्ली Goodreturns ₹1,38,100
    मुंबई Goodreturns ₹1,38,100
    त्रिची ₹1,48,100
    नागपुर ₹1,38,000

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

नवरात्रि के पहले दिन दिल्ली में गोल्ड-सिल्वर का भाव

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया। सोने की कीमत में 2,200 रुपये की तेज़ बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 1,16,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9% शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 1,14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें-नवरात्रि और GST के नए रेट से सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, देखें देशभर के ताजा भाव

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।