Gold Rate Today 30 August: जानें शनिवार को कितने बढ़े-घटे सोने के दाम, देखें आज के ताजा भाव

Summary :

Gold Rate Today 30 August: सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिन शुक्रवार को फिर से तेजी देखी गई थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 102388 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 117572 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं  शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण अब ये भाव सोमवार तक बने रहेंगे। Gold Rate Today 30 August: अलग-अलग कैरेट में सोने के दाम सोना-चांदी कैरेट / शुद्धता दर (₹ प्रति 10 ग्राम / किलो) सोना (Gold) 24 कैरेट ₹102,388 प्रति 10 ग्राम 23 कैरेट ₹101,978 प्रति…

Gold Rate Today 30 August: सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिन शुक्रवार को फिर से तेजी देखी गई थी। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 102388 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 117572 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं  शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण अब ये भाव सोमवार तक बने रहेंगे।

Gold Rate Today 30 August: अलग-अलग कैरेट में सोने के दाम

सोना-चांदी कैरेट / शुद्धता दर (₹ प्रति 10 ग्राम / किलो)
सोना (Gold) 24 कैरेट ₹102,388 प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट ₹101,978 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट ₹93,787 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट ₹76,791 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट ₹59,897 प्रति 10 ग्राम
चांदी (Silver) 999 शुद्धता ₹117,572 प्रति किलो

Gold-Silver Rate Today 30 August: बीते दिन कितने बढ़े सोने चांदी के दाम?

बीते गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में सोने की कीमत 2,100 रुपये बढ़कर 1,03,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। एक दिन पहले यानी गुरुवार को सोना ₹1,01,570 प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 2,100 रुपये की छलांग लगाकर 1,03,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

Gold Rate Today 30 August
Gold Rate Today 30 August

अब तक का रिकॉर्ड स्तर और हाल की बढ़ोतरी

7 अगस्त को सोना 3,600 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा था। वहीं 8 अगस्त को 99.9% और 99.5% शुद्धता वाले सोने ने क्रमश: 1,03,420 रुपए और 1,03,000 रुपए के उच्चतम स्तर छुए थे। वहीं चांदी फिलहाल 1,000 रुपए घटकर 1,19,000 रुपए प्रति किलो पर आ गई है, जो अभी भी बहुत ऊंचा स्तर है।

Gold-Silver Rate Today 30 August: अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

विदेशी बाजार में:

  • गोल्ड : $3,407.39 प्रति औंस पर स्थिर
  • सिल्वर : 0.52% की गिरावट के साथ $38.84 प्रति औंस पर रही
Gold Rate Today 30 August
Gold Rate Today 30 August

Gold-Silver Rate Today 30 August: जानकार क्या कहते हैं?

HDFC सिक्योरिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती के कारण घरेलू बाजार में सोना नई ऊंचा इयों पर पहुंचा। वहीं ट्रेडजिनी की मुख्य परिचालन अधिकारी त्रिवेश डी का मानना है कि चांदी की औद्योगिक मांग तो बढ़ रही है, लेकिन अनिश्चितता के समय में सोना अभी भी सबसे भरोसेमंद संपत्ति है।

Gold Rate Today 30 August
Gold Rate Today 30 August

Gold-Silver Rate Today 30 August: वायदा बाजार में सोने-चांदी का हाल

सोना

MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का सौदा 168 रुपये बढ़कर ₹1,02,268 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें कुल 16,419 लॉट का कारोबार हुआ।

चांदी

सितंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 144 रुपए घटकर 1,17,030 रुपए प्रति किलो रह गई। इसमें 4,879 लॉट का लेन-देन हुआ।

यह भी पढ़ें:– Gold Rate Today 29 August: दिल्ली से लेकर मुंबई और पटना तक, जानें आज कितना मंहगा हुआ सोना, देखें ताजा भाव

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।