ऐतिहासिक ऊंचाई के बाद सोना चांदी के भाव में गिरावट, अचनाक 20000 सस्ता हुआ चांदी

Summary :

Gold Silver Price Crash Today: सोने चांदी के भाव ऐतिहासिक ऊंचाई पर है और कुछ दिनों में भारी उछाल के बाद सोना 1.50 लाख रुपये के पार पहुंच गया है वहीं चांदी भी 3.30 लाख रुपये के पार कारोबार कर रहा था लेकिन आज सोने चांदी का भाव अचानक क्रैश हो गया है जिसके पीछे ट्रंप  कनेक्शन माना जा रहा है। बता दें कि आज MCX पर चांदी 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है, वहीं सोने का भाव भी 4000 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो गया है। सोने चांदी का भाव में बंपर उछाल…

Gold Silver Price Crash Today: सोने चांदी के भाव ऐतिहासिक ऊंचाई पर है और कुछ दिनों में भारी उछाल के बाद सोना 1.50 लाख रुपये के पार पहुंच गया है वहीं चांदी भी 3.30 लाख रुपये के पार कारोबार कर रहा था लेकिन आज सोने चांदी का भाव अचानक क्रैश हो गया है जिसके पीछे ट्रंप  कनेक्शन माना जा रहा है। बता दें कि आज MCX पर चांदी 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है, वहीं सोने का भाव भी 4000 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो गया है।

सोने चांदी का भाव में बंपर उछाल के बाद कीमत ऑल टाइम हाई पर है और कीमतों को मजबूत करने पर ग्लोबल टेंशन के साथ ही ट्रंप की चाल भी मानी जा रही है। विस्तार से जानते है सोने चांदी के क्रैश और उछाल का कारण।

Gold Silver Price Crash Today

Gold Silver Price Crash Today
Gold Silver Price Crash Today

सर्राफा बाजार में चांदी का भाव तेजी से बढ़ रहा है कीमतों में 10 से 15 हजार का बंपर उछाल दर्ज किया जा रहा था लेकिन आज मार्केट खुलते ही चांदी क्रैश हो गया है और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरुआत में ही चांदी का भाव टूटकर 3,05,753 रुपये पर आ गया जिससे आज लगभग 20 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि कल एमसीएक्स पर चांदी तेजी के साथ 3,25,602 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था लेकिन आज यह चांदी की कीमत क्रैश हो गई है।

Gold Silver Price Crash

Gold Silver Price Crash
Gold Silver Price Crash

चांदी के साथ ही सोने का भाव भी सातवें आसमान पर है और 24 कैरेट का भाव 1.50 लाख रुपये प्रति दस ग्राम को पार कर गया है। आज बाजार खुलते ही सोने के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है और लगभग 4000 हजार रुपये सस्ता होकर 24 कैरेट का भाव 1,48,777 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। बता दें कि कल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 1,52,862 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

ALSO READ: सोने चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, चांदी 3.50 लाख के करीब, सोना पहुंचेगा 2 लाख! जानें आज का ताजा भाव

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।