New Zealand के माउंट माउंगानुई में भूस्खलन से मची तबाही, मलबे में दबे टेंट और गाड़ियां, छुट्टी मनाने आए कई लोग लापता

Summary :

New Zealand Landslide: न्यूजीलैंड के बे ऑफ प्लेंटी क्षेत्र में माउंट माउंगानुई के नीचे स्थित एक हॉलिडे पार्क में गुरुवार को भूस्खलन हुआ, जिसमें कई लोग लापता हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब इलाके में भारी बारिश के बाद जमीन खिसक गई और छुट्टी मनाने आए लोगों के लिए बना कैंपग्राउंड मलबे की चपेट में आ गया। आपातकालीन प्रबंधन मंत्री मार्क मिचेल ने इस घटना को एक त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि बीचसाइड हॉलिडे पार्क में बचाव और खोज अभियान लगातार जारी है। न्यूजीलैंड अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग के कमांडर विलियम पाइके ने बताया…

New Zealand Landslide: न्यूजीलैंड के बे ऑफ प्लेंटी क्षेत्र में माउंट माउंगानुई के नीचे स्थित एक हॉलिडे पार्क में गुरुवार को भूस्खलन हुआ, जिसमें कई लोग लापता हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब इलाके में भारी बारिश के बाद जमीन खिसक गई और छुट्टी मनाने आए लोगों के लिए बना कैंपग्राउंड मलबे की चपेट में आ गया। आपातकालीन प्रबंधन मंत्री मार्क मिचेल ने इस घटना को एक त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि बीचसाइड हॉलिडे पार्क में बचाव और खोज अभियान लगातार जारी है।

न्यूजीलैंड अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग के कमांडर विलियम पाइके ने बताया कि शुरुआत में बचाव दल को मलबे के नीचे से कुछ आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन बाद में कोई आवाज नहीं आई। अब तक किसी भी जीवित व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

New Zealand Landslide: मलबा गिरने के बाद मची अफरा-तफरी

New Zealand Landslide
New Zealand Landslide
स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे यह भूस्खलन हुआ। मलबा कैंपर वैन, कारों, टेंटों, हॉट पूल और एक शॉवर ब्लॉक पर आ गिरा। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

New Zealand Landslide: रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद हुआ भूस्खलन

आपातकालीन सेवाएं अब भी यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि कोई व्यक्ति इलाके में फंसा न रह गया हो। यह भूस्खलन टौरंगा शहर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद हुआ। आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक के 24 घंटों में वहां 270 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश और बाढ़ ने नॉर्थ आइलैंड के कई हिस्सों को रातभर प्रभावित किया। हजारों लोग बिजली के बिना रह गए हैं, जबकि पूर्वी तट और नॉर्थलैंड के कुछ इलाकों में समुदायों का संपर्क कट गया है।

पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने लोगों से की ये अपील

New Zealand Landslide
PM Christopher Luxon on New Zealand Landslide

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रभावित इलाकों के लोगों से स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा सलाह मानने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “नॉर्थ आइलैंड में मौसम खतरनाक हालात पैदा कर रहा है। सरकार प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रही है।”

माउंट मौंगानुई क्षेत्र में इस हफ्ते भीषण तूफान और बाढ़ का असर देखा गया है। यहां 12 घंटों में ढाई महीने के बराबर बारिश दर्ज की गई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। स्थानीय मेयर माहे ड्राइसडेल ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इस समय उनकी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करना है।

–आईएएनएस

यह भी पढ़ें- कराची की एक ही दुकान से बरामद की 30 लाशें, गुल प्लाजा अग्निकांड में 61 पहुंचा मौत का आंकड़ा

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.