Thursday Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 अब जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को लेकर ये बोला जा रहा है कि ये बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. हालांकि इससे पहले इन दिनों सिनेमाघरों में तीन फिल्में ऐसी चल रही है, जिनके पास हिंदी बेल्ट में कमाई करने के लिए बस 1 दिन ही बचा हैं, इनमें से कुछ फिल्में तो काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन वहीं कुछ का बंटा धार हो रखा है. तो चलिए जानते हैं कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस, राहु केतु और द राजा साब में से कौन सी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
1. Happy Patel: Khatarnaak Jasoos

स्पाय-कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल’ के रिलीज होने पर हर कोई ये उम्मीद लगा रहा था कि, कॉमेडी जॉनर होने की वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. खासकर इमरान खान के कैमियो और ‘डेली बेली’ जैसे नॉस्टैल्जिया के कारण सबको ये लग रहा था कि ये फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाएगी. लेकिन अगर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने छठे दिन यानि कि बुधवार को करीब ₹19 लाख की कमाई करी है.
वहीं अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो ये लगभग ₹5.29 करोड़ का रहा है. फिल्म की कमाई देखकर ये साफ पता चल रहा है कि दर्शकों को ये ज्यादा पसंद नही आई है, ऐसे में बॉर्डर 2 के रिलीज होने के बाद इस फिल्म की कमाई पर क्या असर पड़ेगा ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा.
2. Rahu Ketu

वहीं अगर बात करें वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट स्टारर राहु केतु की तो, ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि ‘फुकरे’ की ये जोड़ी लोगों को एंटरटेन कर के लोगों को सिनेमाघरों तक लाएगी, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. अगर ‘राहु केतु’ के छठे दिन की कमाई को लेकर बात करें तो बुधवार को फिल्म ने ₹38 लाख का कारोबार किया, जो इसके शुरुआती दिनों से काफी खराब था.
वहीं अगर टोटल कलेक्शन की बात करें तो चार दिनों के बाद फिल्म का कलेक्शन ₹5.87 करोड़ तक पहुंच गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म शायद ही अपने 25 करोड़ के लागत को निकाल पाएगी.
3. The Raja Saab

मारुति के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है. भले ही ये फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हो. लेकिन फिर भी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसे फ्लॉप फिल्म ही कहा जा रहा है, पर हाइप होने की वजह से फिल्म का कलेक्शन अच्छा खासा हो गया है. ‘द राजा साब’ की बात करें तो, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 48 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
लेकिन फिल्म ने अभी तक देशभर में कुल 141.98 करोड़ रुपये की कमाई की है. ‘द राजा साब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब एक हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन ये फिल्म अभी तक अपना आधा बजट भी नहीं वसूल कर पाई है.
Thursday Box Office Collection: कमाई के लिए बेहद ही कम समय
आपको बता दें कि अब इन तीनों ही फिल्मों की कमाई पर रोक लगने वाली है. क्योंकि जैसे ही कल बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होगी, वैसे सारा कमाई का फोकस उधर शिफ्ट हो जाएगा. ऐसे में अभी बॉक्स ऑफिस पर चल रही इन तीनों ही फिल्मों के पास कमाई करने के लिए ज्यादा समय नहीं है.
Read More: Happy Patel और Rahu Ketu की ही राह पर निकल पड़ी The Raja Saab, बॉक्स ऑफिस ने किया मेकर्स को निराश


Download Android App
Download iOS App




