Gold Silver Price Today: साल के आखिरी महीने में सोने और चांदी के भाव में तेजी जारी है। सोने और चांदी में तेजी के कारण US FED का ब्याज दरों को स्थिर रखना और आगे कटौती के संकेत देना है। इसके चलते डॉलर इंडेक्स 102 के नीचे लुढ़क गया है।
शुक्रवार(15 दिसंबर) को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज हुई। सोने और चांदी में तेजी की वजह US FED का ब्याज दरों को स्थिर रखना और आगे कटौती के संकेत देना है। जिस कारण डॉलर इंडेक्स 102 के नीचे फिसल गया है। नतीजनत, सोने और चांदी के भाव को सपोर्ट मिल रहा है। बता दें सोने का भाव शुरुआती कारोबार 62500 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा चुका है।
भारतीय बाजार में सोने का भाव
घरेलू वायदा बाजार में सोने के साथ ही चांदी में भी उछाल है। MCX पर सोने का भाव करीब 100 रुपए की उछाल के साथ 62530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली जहाँ चांदी, 70 रुपए की मामूली तेजी के साथ ट्रेड कर रही। MCX पर चांदी 75150 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



