लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। शुक्रवार को जैसे ही सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही विपक्षी सांसद प्लेकार्ड लहराते हुए और नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। सदन के हालात देखकर पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने कुछ ही सेकंडों के भीतर लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।
गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़ा विपक्ष
विपक्षी सांसद लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। विपक्षी सांसद लोकसभा की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों का लोकसभा के दर्शक दीर्घा का पास बनवाने वाले भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे थे।
सरकार का क्या कहना है?
दरअसल, लोकसभा की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग पर अड़ा हुआ है, वहीं सरकार अतीत में हुई इस तरह की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए यह कह रही है सदन के कस्टोडियन स्पीकर हैं और पहले भी इस तरह की घटनाओं में स्पीकर ने ही फैसले किए हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



