Gold-Silver Rate : महज 3 दिनों में इतना महंगा हो गया सोना, जानिए कहां तक जा सकता है रेट

Summary :

नई दिल्ली : भारत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है। 10 जुलाई से 12 जुलाई तक लगातार तीन दिनों में 24 कैरेट सोने के दाम में ₹15,300 प्रति 100 ग्राम की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान चांदी की कीमतों में भी उल्लेखनीय उछाल देखा गया है। जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुछ देशों पर लगाए गए नए टैरिफ और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण इस तेजी का असर बाजार पर पड़ा है। यह टैरिफ 1 अगस्त से प्रभावी होंगे। तीन दिन में सोना ₹15,300 महंगा…

नई दिल्ली : भारत में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है। 10 जुलाई से 12 जुलाई तक लगातार तीन दिनों में 24 कैरेट सोने के दाम में ₹15,300 प्रति 100 ग्राम की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान चांदी की कीमतों में भी उल्लेखनीय उछाल देखा गया है। जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुछ देशों पर लगाए गए नए टैरिफ और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण इस तेजी का असर बाजार पर पड़ा है। यह टैरिफ 1 अगस्त से प्रभावी होंगे।

तीन दिन में सोना ₹15,300 महंगा
12 जुलाई को 24 कैरेट सोने के दाम में ₹7,100 प्रति 100 ग्राम और ₹710 प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ।

11 जुलाई को यह बढ़ोतरी ₹6,000 प्रति 100 ग्राम और ₹600 प्रति 10 ग्राम रही।

10 जुलाई को सोने की कीमत में ₹2,200 प्रति 100 ग्राम और ₹220 प्रति 10 ग्राम की वृद्धि दर्ज की गई।

इन तीन दिनों में कुल मिलाकर 100 ग्राम सोने की कीमत ₹15,300 और 10 ग्राम की कीमत ₹1,530 बढ़ी है। जुलाई महीने में अब तक सोने के दामों में लगभग 1.3% की बढ़ोतरी हो चुकी है।

वर्तमान कीमतें (13 जुलाई 2025):
शहर             24 कैरेट (₹/ग्राम)     22 कैरेट (₹/ग्राम)        18 कैरेट (₹/ग्राम)
मुंबई                   ₹9,971                      ₹9,140                          ₹7,479
कोलकाता           ₹9,971                      ₹9,140                          ₹7,479
हैदराबाद            ₹9,971                      ₹9,140                          ₹7,479
चेन्नई                  ₹9,971                       ₹9,140                          ₹7,530
केरल                 ₹9,971                      ₹9,140                           ₹7,479
पुणे                    ₹9,971                      ₹9,140                            ₹7,479

वर्तमान में देश के अधिकांश प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और रेट कल की ही तरह स्थिर हैं।

चांदी की कीमतें:
शहर चांदी                                             (₹/किलो)
मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु           ₹1,15,000
चेन्नई, हैदराबाद, केरल                            ₹1,25,000

चांदी की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये कल के स्तर पर ही बनी हुई हैं।

जानिए कहां तक जा सकता है?
14 जुलाई से शुरू होने वाले सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय टैरिफ नीति, अमेरिकी ब्याज दरों में बदलाव की संभावना और डॉलर की कमजोरी जैसे कारकों के चलते सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि:

सोना: ₹94,000 से ₹1,02,000 प्रति 100 ग्राम के दायरे में रह सकता है।

चांदी: ₹1,05,000 से ₹1,18,000 प्रति किलो के बीच कारोबार कर सकती है।

 

Priya