Anant-Radhika की शादी को एक साल पूरा होने पर Shahrukh-Salman ने कुछ इस अंदाज़ में किया विश

Summary :

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Neeta Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और मशहूर कारोबारी विरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की ग्रैंड शादी को एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल जुलाई में हुई ये रॉयल वेडिंग देश ही नहीं, दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी थी। अब कपल की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर बॉलीवुड सितारों से लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स तक सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। शाहरुख-सलमान ने दी बधाई शादी की सालगिरह पर सबसे पहले बधाई देने वालों में शामिल रहे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh…

anant radhika anniversary

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Neeta Ambani) के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और मशहूर कारोबारी विरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की ग्रैंड शादी को एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल जुलाई में हुई ये रॉयल वेडिंग देश ही नहीं, दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी थी। अब कपल की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर बॉलीवुड सितारों से लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स तक सभी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

शाहरुख-सलमान ने दी बधाई

शादी की सालगिरह पर सबसे पहले बधाई देने वालों में शामिल रहे बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan)। किंग खान ने अनंत और राधिका (Anant-Radhika) की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “खूबसूरत कपल को शादी की पहली सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं। आने वाले वर्षों में ढेर सारा प्यार, खुशियां और सेहत बनी रहे। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करता हूं।” शाहरुख की इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है, जिससे उनकी कपल की शादी की यादें ताज़ा हो गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

सलमान खान ने क्या कहा

वहीं सलमान खान (Salman Khan) ने भी अनंत और राधिका (Anant-Radhika) की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी अनंत और राधिका। हमेशा खुश रहो। लव यू।” सलमान का यह सिंपल लेकिन इमोशनल मैसेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कपल की फोटो शेयर करते हुए उन्हें एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

अनंत-राधिका की शादी

अनंत और राधिका (Anant-Radhika) की शादी बीते साल 12, 13 और 14 जुलाई को मुंबई में बेहद भव्य अंदाज़ में संपन्न हुई थी। तीन दिनों तक चले इस समारोह में भारत और विदेश के कई बड़े-बड़े चेहरों ने शिरकत की थी। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट और बिजनेस जगत की बड़ी हस्तियों की मौजूदगी ने इस शादी को ऐतिहासिक बना दिया था। खास बात ये थी कि शादी में इंटरनेशनल गेस्ट्स की भी झलक देखने को मिली थी। हॉलीवुड स्टार्स, कार्दशियन सिस्टर्स, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जैसे नामों ने ग्लैमर का तड़का लगाया था।

आज भी हैं चर्चा में

अनंत और राधिका की शादी की तस्वीरें और वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी शादी को लेकर बनी भव्यता, डिजाइनर आउटफिट्स, सजावट, मेहमानों की लिस्ट और शानदार मेन्यू को आज भी याद किया जाता है।

anant radhika wedding

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पिछले साल जिस तरह से अपनी शादी को लेकर एक नया बेंचमार्क सेट किया, उसी तरह उनकी पहली सालगिरह भी यादगार बन गई है। बॉलीवुड सितारों की शुभकामनाओं और सोशल मीडिया की बधाइयों ने इस कपल की खुशी को और भी खास बना दिया है। फैंस अब उनकी आने वाली जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

ये भी पढ़ें: शुरू हो गई Bigg Boss 19 की गेम प्लानिंग, मेकर्स ने इस एक्टर को किया अप्रोच!

Yashika Jandwani