साल के पहले दिन सोने चांदी के भाव में गिरावट, जानें 1 जनवरी का ताजा रेट

Summary :

Gold Silver Rate Today 1 Jan:  नए साल 2026 की आज से शुरूआत हो गई है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्ष 2025 में सोने की कीमतों ने खूब अपने तेवर दिखाए है वहीं चांदी की चमक भी तेज हुई है और सारे रिकॉर्ड तोड़कर ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी लेकिन आज साल के पहले दिन सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे चांदी 2,57,000 प्रति किलोग्राम भाव से लगभग 17,000 रुपये नीचे आ गया है। राजधानी दिल्ली में आज 1 जनवरी 2026 को 24…

Gold Silver Rate Today 1 Jan:  नए साल 2026 की आज से शुरूआत हो गई है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्ष 2025 में सोने की कीमतों ने खूब अपने तेवर दिखाए है वहीं चांदी की चमक भी तेज हुई है और सारे रिकॉर्ड तोड़कर ऑल टाइम हाई तक पहुंच गई थी लेकिन आज साल के पहले दिन सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे चांदी 2,57,000 प्रति किलोग्राम भाव से लगभग 17,000 रुपये नीचे आ गया है।

राजधानी दिल्ली में आज 1 जनवरी 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,35,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी का भाव 2,38,900 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। अगर आप भी खरीदारी करने या निवेश करना चाहते है तो विस्तार से देखें आज का 24 कैरेट, 22 कैरेट और 14 कैरेट समेत चांदी का सटीक ताजा रेट..

Gold Silver Rate Today 1 Jan: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

Gold Silver Rate Today 1 Jan
Gold Silver Rate Today 1 Jan
वस्तु कीमत (₹)
24 कैरेट सोना ₹1,35,030
22 कैरेट सोना ₹1,23,790
18 कैरेट सोना ₹1,01,320
चांदी ₹2,38,900

24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

24 Carat Gold Rate Today
24 Carat Gold Rate Today
शहर 24 कैरट सोना (₹) 22 कैरट सोना (₹) 18 कैरट सोना (₹)
लखनऊ ₹1,35,030 ₹1,23,790 ₹1,01,320
जयपुर ₹1,35,030 ₹1,23,790 ₹1,01,320
दिल्ली ₹1,35,030 ₹1,23,790 ₹1,01,320
पटना ₹1,34,930 ₹1,23,690 ₹1,01,210
मुंबई ₹1,34,880 ₹1,23,640 ₹1,01,160
अहमदाबाद ₹1,34,930 ₹1,23,690 ₹1,01,210
पुणे ₹1,34,880 ₹1,23,640 ₹1,01,160
कोलकाता ₹1,34,880 ₹1,23,640 ₹1,01,160
मेरठ ₹1,35,030 ₹1,23,790 ₹1,01,320
लुधियाना ₹1,35,030 ₹1,23,790 ₹1,01,320

Silver Rate Today 1 Jan 2026

Silver Rate Today 1 Jan 2026
Silver Rate Today 1 Jan 2026
हर Silver Rate
लखनऊ ₹2,38,900
जयपुर ₹2,38,900
दिल्ली ₹2,38,900
पटना ₹2,38,900
मुंबई ₹2,38,900
अहमदाबाद ₹2,38,900
पुणे ₹2,38,900
कोलकाता ₹2,38,900
मेरठ ₹2,38,900
लुधियाना ₹2,38,900

Gold Silver Rate Rise Reason: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

Gold Silver Rate Rise Reason
Gold Silver Rate Rise Reason

केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक रूप से सोने की खरीदारी, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें, अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को लेकर चिंताएं, भू-राजनीतिक तनाव और सोने और चांदी के ईटीएफ में मजबूत निवेश ने इस वर्ष सोने और चांदी की कीमतों को बढ़ावा दिया। घरेलू सोने की कीमतों में इस साल अब तक 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमतों में 2025 में लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 1979 के बाद से अपने सबसे मजबूत वार्षिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है। वहीं चांदी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कीमतों में इस साल अब तक लगभग 140 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

ALSO READ: साल के आखिरी दिन सोने चांदी के भाव में भारी गिरावट, निवेश का सही मौका! जानें आज का ताजा रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।