Gold Silver Rate Today 21 Jan: वर्ष 2026 के पहले महीने जनवरी में ही सोने चांदी के भाव में ऐसी तेजी आई है कि सारे रिकॉर्ड धरे रह गए है। सोने के भाव में बंपर उछाल जारी है, वहीं तूफानी तेजी से बढ़ रही चांदी की चमक ने नया इतिहास रच दिया है। चांदी का भाव अब 3.50 लाख रुपये के करीब है। चांदी ने जनवरी महीने से ही सर्राफा बाजार में हलचल बढा रखी है और एक ही महीने में 65 हजार रुपये महंगी हुई है।
आज 201 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,49,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। चांदी के भाव ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिए है और 3 लाख के पार है। आइए जानते हैं, देशभर के बड़े शहरों क्या है सोने-चांदी के ताजा दाम।
Gold Silver Rate Today 21 Jan: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

| सोना/चांदी | कीमत (₹) |
|---|---|
| 24 कैरेट सोना | ₹1,49,920 |
| 22 कैरेट सोना | ₹1,37,460 |
| 18 कैरेट सोना | ₹1,12,480 |
| चांदी | ₹3,20,100 |
24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

| शहर | 24 कैरट सोना आज (₹/10 ग्राम) | 22 कैरट सोना आज (₹/10 ग्राम) | 18 कैरट सोना आज (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹1,49,920 | ₹1,37,460 | ₹1,12,480 |
| जयपुर | ₹1,49,920 | ₹1,37,460 | ₹1,12,480 |
| दिल्ली | ₹1,49,920 | ₹1,37,460 | ₹1,12,480 |
| पटना | ₹1,49,820 | ₹1,37,360 | ₹1,12,380 |
| मुंबई | ₹1,49,790 | ₹1,37,310 | ₹1,12,350 |
| अहमदाबाद | ₹1,49,820 | ₹1,37,360 | ₹1,12,380 |
| पुणे | ₹1,49,790 | ₹1,37,310 | ₹1,12,350 |
| कोलकाता | ₹1,49,790 | ₹1,37,310 | ₹1,12,350 |
| मेरठ | ₹1,49,920 | ₹1,37,460 | ₹1,12,480 |
| लुधियाना | ₹1,49,920 | ₹1,37,460 | ₹1,12,480 |
Silver Rate Today 21 Jan 2026: प्रमुख शहरों का ताजा रेट

| शहर | Silver Rate |
|---|---|
| लखनऊ | ₹3,20,100 |
| जयपुर | ₹3,20,100 |
| दिल्ली | ₹3,20,100 |
| पटना | ₹3,20,100 |
| मुंबई | ₹3,20,100 |
| अहमदाबाद | ₹3,20,100 |
| पुणे | ₹3,20,100 |
| कोलकाता | ₹3,20,100 |
| मेरठ | ₹3,20,100 |
| लुधियाना | ₹3,20,100 |
Gold Silver Rate Rise Reason: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

ईरान में अशांति के साथ ही वेनेजुएला और ग्रीनलैंड से जुड़े तनावों के चलते भू-राजनीतिक जोखिमों को भी मांग के अतिरिक्त कारकों के कारण कीमतों में बदलाव जारी है। वहीं अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले से पहले डॉलर सूचकांक में अस्थिरता के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। मजबूत उछाल के बाद चांदी की कीमतें अल्प और मध्यम अवधि के औसत से काफी ऊपर बनी हुई हैं, जो खरीदारों के आक्रामक प्रभुत्व को दर्शाती हैं। आपूर्ति में कमी के बावजूद, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, AI, इलेक्ट्रॉनिक्स और सुरक्षित निवेश के रूप में औद्योगिक मांग के मजबूत तेजी आ रही है।
ALSO READ: 4 लाख पहुंचेगा चांदी का भाव! 1 महीने में 1 लाख रुपये हुई मंहगी, जानें कैसे करें निवेश






















