Gold Silver Rate Today 21 Oct: दिवाली के बाद महंगा हुआ सोना, चांदी की चमक हुई फीकी, जानें प्रमुख शहरों का ताजा भाव

Summary :

Gold Silver Rate Today 21 Oct: दीयों से जगमग, आतिशबाजी और रंगबिरंगी लाइटों से दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बाजारों में चौतरफा रौनक दिखी। दिवाली में देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा के साथ ही सोने-चांदी की खरीदारी हुई है। अब दिवाली के बाद सोने के भाव के हल्का उछाल दर्ज किया गया है और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज 21 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,32,920 प्रति दस ग्राम है और चांदी की भाव ₹1,70,000 प्रति किलोग्राम है। विस्तार से जानते है कि सर्राफा बाजार में आज…

Gold Silver Rate Today 21 Oct: दीयों से जगमग, आतिशबाजी और रंगबिरंगी लाइटों से दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बाजारों में चौतरफा रौनक दिखी। दिवाली में देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा के साथ ही सोने-चांदी की खरीदारी हुई है। अब दिवाली के बाद सोने के भाव के हल्का उछाल दर्ज किया गया है और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज 21 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,32,920 प्रति दस ग्राम है और चांदी की भाव ₹1,70,000 प्रति किलोग्राम है। विस्तार से जानते है कि सर्राफा बाजार में आज 24k , 22k, 18k, 14k सोने का भाव कितना है?

Gold Silver Rate Today 21 Oct: 24k , 22k, 18k, 14k सोने का भाव

Gold Silver Rate Today 21 Oct
Gold Silver Rate Today 21 Oct (source: social media)

दिवाली के बाद सोने के भाव में उछाल दर्ज किया गया है वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि दिवाली के दिन सोने और चांदी की खूब खरीदारी होती है और मांग भी बढ़ी है। आईए विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में आज शुद्ध चांदी और 24k , 22k, 18k, 14k सोने का भाव…

धातु शुद्धता (कैरेट) / ग्रेड कीमत (₹) मात्रा
सोना 24 कैरेट ₹1,32,920 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट ₹1,27,122 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट ₹1,16,912 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट ₹99,730 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट ₹75,807 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 (शुद्धता) ₹1,70,000 प्रति किलोग्राम

Gold Rate Today 21 Oct: देश के प्रमुख शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट

शहर 24 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली ₹1,32,920 ₹1,21,700
मुंबई ₹1,32,770 ₹1,21,700
अहमदाबाद ₹1,32,820 ₹1,21,750
चेन्नई ₹1,32,880 ₹1,21,800
कोलकाता ₹1,32,770 ₹1,21,700
हैदराबाद ₹1,32,770 ₹1,21,700
जयपुर ₹1,32,920 ₹1,21,850
लखनऊ ₹1,32,920 ₹1,21,850
चंडीगढ़ ₹1,32,920 ₹1,21,850

Silver Rate Today 21 Oct: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

Silver Rate Today 21 Oct
Silver Rate Today 21 Oct (source: social media)
शहर चांदी की कीमत (₹ प्रति किलोग्राम)
दिल्ली ₹1,70,000
मुंबई ₹1,70,000
कोलकाता ₹1,70,000
बेंगलुरु ₹1,78,000
अहमदाबाद ₹1,70,000
हैदराबाद ₹1,88,000

Gold Silver Rate: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे वैश्विक सोने की मांग, विभिन्न देशों की मुद्राओं का मूल्य और ब्याज दरें आदि।

Diwali Gold Silver Rate: फेस्टिव सीजन में गोल्ड-सिल्वर की कीमत

दिल्ली के बाजार में बीते रविवार, 19 अक्टूबर 2025 को गोल्ड की कीमत ₹1,31,010 प्रति 10 ग्राम के भाव से कारोबार किया। वहीं चांदी भी प्रति किलो ₹1,72,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी. हालांकि, रोज दिन सोना-चांदी के भाव बदलते रहते हैं। आज चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है वहीं सोने के भाव में उछाल दर्ज किया गया है।

How to Check Gold Quality: चांदी की शुद्धता और हॉलमार्क

How to Check Gold Quality
How to Check Gold Quality (source: social media)

1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्वेलरी पर भी हॉलमार्किंग लागू हो चुकी है, लेकिन यह पूरी तरह अनिवार्य नहीं है। हर चांदी की वस्तु पर 6 अंकों का HUID कोड होता है। BIS द्वारा चांदी की शुद्धता के लिए अलग-अलग मानक तय किए गए हैं, जैसे: 800, 835, 900, 925, 970, 990 उदाहरण के लिए: 925 का मतलब है चांदी 92.5% शुद्ध है।

ALSO READ: दिवाली पर इस मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ, देखें आज कहां है सबसे सस्ता

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।