वाशिंगटन : गूगल ने चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी हुआवेई को झटका देते हुए उस पर एंड्रॉएड ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) में कुछ अपडेट्स करने का प्रतिबंध लगाया है। हुआवेई के नए स्मार्टफोन्स पर लोकप्रिय गूगल एप्स भी नहीं चलाए जा सकेंगे। गूगल ने यह कदम ट्रंप प्रशासन के हुआवेई को उन कंपनियों की सूची में शामिल करने के बाद उठाया है जिनके साथ अमेरिकी कंपनियां तब तक व्यापार नहीं कर सकतीं जब तक उनके पास लाइसेंस नहीं होता।
Google ने एक बयान में कहा कि वह आदेश का पालन और मामले की समीक्षा कर रहा है। हुआवेई ने कोई बयान देने से इंकार कर दिया है। हुआवेई के उपभोक्ता उत्पाद विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रिचर्ड यू ने सिर्फ दो महीने पहले जर्मनी के एक समाचार पत्र से कहा था कि Google अगर उनकी कंपनी को एंड्रोएड की सुविधा देने से इंकार करता है तो इसके विकल्प के लिए उनकी कंपनी एक मोबाइल ओएस बना रही है।
गूगल के इस कदम के बाद हुआवेई का एंड्रॉएड लाइसेंस रद्द हो गया है और इसकी डिवाइसेज पर अब एंड्रोएड अपडेट्स नहीं आएंगे और इसके आगामी हैंडसेट पर गूगल एप्स और गूगल प्ले स्टोर की सुविधा मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



