नई दिल्ली : आये दिन केन्द्र की भाजपा सरकार एवं दिल्ली पुलिस पर हमलावर रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पुलिस पर सवाल खड़े किये हैं। केजरीवाल ने एक ट्वीट कर कहा कि विवेक विहार में सब इस्पेक्टर राजकुमार की हत्या झकझोर देने वाली घटना है।
उन्होंने आगे कहा कि अब दिल्ली की सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी कौन लेगा? क्योंकि दिल्ली पुलिस खुद ही सुरक्षित नहीं है। सीएम ने मृतक सब इस्पेक्टर के परिजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।
हालांकि अरविंद केजरीवाल इससे पहले भी कई मौकों पर पुलिस की कार्य-प्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने दिल्ली वासियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस को दिल्ली सरकार के नियंत्रण में लाये जाने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



