नई दिल्ली : कंपनियों द्वारा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कम्पोजिशन योजना के तहत दाखिल रिटर्न की संख्या से सरकार हैरान है। करीब पांच लाख कंपनियों ने रिटर्न में अपनी सालाना बिक्री को सिर्फ पांच लाख रुपये ही दिखाया है। जीएसटी के तहत 20 लाख रुपये तक कारोबार वाली कंपनियों को जीएसटी व्यवस्था से छूट है। जीएसटी पिछले साल एक जुलाई को लागू हुआ है।
जुलाई-सितंबर की अवधि के दौरान कम्पोजिशन योजना के विकल्प को चुनने वाली करीब दस लाख कंपनियों में से सात लाख ने तिमाही के लिए रिटर्न दाखिल किया है। वित्त सचिव हसमुख अधिया ने आज यहां उद्योग की एक बैठक में कहा कि हैरानी की बात है कि इन सात लाख कंपनियों में से पांच लाख ने अपना जो रिटर्न दाखिल किया है, उसके मुताबिक उनका वार्षिक कारोबार पांच लाख रुपये से कम बैठता है। अब हम सोच रहे हैं कि उनको पंजीकरण कराने की क्या जरूरत थी।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



