दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का पीएम मोदी आज देंगे जवाब

Summary :

NULL

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा का जवाब आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देंगे। भाजपा ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर इस दौरान सदन में उपस्थित रहने को कहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में मंगलवार को चर्चा की शुरूआत हुई।

प्रधानमंत्री के अधाकरिक ट्वीटर हैंडल पीएमओइंडिया के जरिए ट्वीट करके इसकी जानाकरी दी गई। पीएमओइंडिया के ट्वीट में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद के दोनों सदनों में बोलेंगे और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के चर्चा में हिस्सा लेंगे। मोदी लोकसभा में दोपहर के आसपास अपनी बात रखेंगे, जबिक देर शाम राज्यसभा में चर्चा का जवाब देंगे।

माना जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री विपक्ष के सवालों का अपने अंदाज में जवाब दे सकते हैं। पकौड़ा वाले बयान पर भी पीएम अपनी बात रख सकते हैं। पिछले कई दिनों से इस बयान पर हंगामा हो रहा है। प्रधानमंत्री के जवाब के बाद आज प्रस्ताव को सदन में पारित कराया जाएगा जहां भाजपा नीत सरकार को बहुमत है। सूत्रों ने बताया कि सरकार गुरुवार को कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है।

कांग्रेस का कार्यस्थगन प्रस्ताव

विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में सीमा पार से हो रही फायरिंग के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया है। यानि सभी काम को छोड़कर इस मुद्दे पर आज चर्चा कराने की मांग की है। साथ ही, सरकार से इस पर बयान देने की मांग की है। इस मुद्दे पर हंगामा हो सकता है। इसके साथ ही राज्यसभा में दोपहर 2 बजे के बाद बजट पर चर्चा शुरु होनी है।

वही, सरकार की सहयोगी तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने संकेत दिए है कि बजट में आंध्रप्रदेश के साथ हुई तथाकथित ना इंसाफी के खिलाफ सरकार का ध्यान खिंचने के लिए लोकसभा में हंगामा करेंगी और सदन की कार्यवाही बाधित करेगी।

बता दें कि लोकसभा में कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘पकौड़े बेचने वालों’’ से संबंधित टिप्पणी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विपक्षी दलों ने जहां इस बयान को लेकर रोजगार के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया, वहीं भाजपा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल ‘‘पकौड़े बेचने वालों’’ का अपमान कर रहे हैं।

भाजपा सदस्य प्रह्लाद जोशी ने इस संदर्भ में एक इंजीनियरिंग स्नातक का उदाहरण दिया जिन्होंने ऐसा अल्पाहार बेचकर पैसा कमाया। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा में कहा था कि बेरोजगार रहने से अच्छा है, पकौड़ी बेचकर आजीविका चलाना।

 अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team