नई दिल्ली : आठ बुनियादी उद्योगों की जुलाई में वृद्धि दर 6.6% रही। इसकी प्रमुख वजह कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट और उवर्रकों का उत्पादन बेहतर रहना है। यह आठ बुनियादी उद्योगों की सूची में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उवर्रक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उत्पादन उद्योग शामिल हैं। पिछले साल जुलाई में इनकी वृद्धि दर 2.9% थी। इस दौरान कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, उवर्रक और सीमेंट उत्पादन की वृद्धि दर क्रमश: 9.7%, 12.3%, 1.3% और 10.8% रही।
बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर में गिरावट
हालांकि कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन जुलाई में सालाना आधार पर कम हुआ। वहीं इस्पात क्षेत्र की वृद्धि जुलाई 2018 में घटकर 6% रहा जो जुलाई 2017 में 9.4% थी। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि में इन आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 5.8% रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2.6% थी। जून में इनकी वृद्धि दर 7.6% दर्ज की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



