नई दिल्ली : वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जीएसटी परिषद राजस्व संग्रहण के साथ उचित संतुलन साधते हुए कुछ उत्पादों की दरों को वरीयता के आधार पर युक्तिसंगत बनाने पर विचार कर सकती है। मंत्री ने कहा कि परिषद की आगामी बैठक 21 जुलाई को होनी है जिसमें रिटर्न फाइल करने की सुगमता के साथ साथ सरल आकलन पर चर्चा होगी। गोयल ने कहा कि जीएसटी परिषद ने 328 उत्पादों पर दरों को पहले ही कम किया है, इसलिए वरीयता के आधार पर (दर में कुछ कमी) की कुछ गुंजाइश हो सकती है।
यह पूछे जाने पर कि क्या जीएसटी परिषद की आगामी बैठक में दरों को कम करने पर विचार होगा? गोयल ने कहा कि परिषद उद्योग की मांगों को लेकर बहुत संवेदनशील रही है। जब कभी उल्टे शुल्क से जुड़ा अथवा वरीयता के आधार पर कोई भी मामला सामने आया है तो कारोबार सुगमता को ध्यान में रखते हुये दरों को कम किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



