समालखा : करनाल के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने कहा कि अन्नदाता खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। केन्द्र सरकार ने फसलों का समर्थन मूल्य बढाकऱ किसानों का दर्द समझा है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन हमें दूसरों के लिए भी जीना चाहिए। सांसद चोपड़ा बुधवार को न्यू दुर्गा कालोनी में उनके तथा विधायक रविन्द्र मच्छरौली के अभिवादन समारोह के दौरान बोल रहे थे।
इससे पहले वहां पहुंचने सांसद अश्विनी चोपड़ा व उनकी धर्मपत्नी किरण शर्मा चोपड़ा व विधायक रविन्द्र मच्छरौली का समाजसेवी जगपाल जौरासी, नरेश जौरासी सहित कालोनी वासियों ने बुके और फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। ढोल नगाड़ेे बजाते हुए सांसद को मंच तक लेकर गए। सांसद ने कहा कि न्यू दुर्गा कालोनी की जो भी समस्याएं हैं उन्हें लिखकर दें। वह उनका जल्द से जल्द समाधान करवा देंगे। कालोनी की तरफ से सडक़ें, पानी की डिमांड रखी गई। सांसद ने तुंरत स्वीकार करते हुए कहा कि इसके आलावा भी जो उनके सांसद कोटे के अधिकार क्षेत्र में आता है उसे पूरा करेंगे।
किरण शर्मा चोपड़ा ने कहा कि नारी दुर्गा है, नारी लक्ष्मी है। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता वास करते हैं। नारी का मान सम्मान करने वाले को हमेशा ही तरक्की मिलती है। उन्होंने कहा कि जैसे कालोनी में मकान बन गए हैं इनको सजाने, संवारने, चलाने में नारी का अहम योगदान होता है। नारी के बगैर इन ढांचों की कोई कीमत नहीं। इसलिए हमें हमेशा नारी को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए। कालोनी वालों ने जो मानसम्मान दिया है उसके वे सदा ही ऋणी रहेंगे।
– सुरेश निरंकारी


Download Android App
Download iOS App



