जीवी मोबाइल्स ने स्मार्टफोन रेवोल्यूशन टीएनटी3 पेश किया

Summary :

NULL

नई दिल्ली : जीवी मोबाइल्स ने एक नया 4जी स्मार्टफोन रेवोल्यूशन टीएनटी3 आज यहां पेश किया जिसमें टच एंड टाइप दोनों सुविधाएं है। कंपनी का कहना है कि चार इ’च स्क्रीन वाले इस स्मार्टफोन में 2300 एमएएच की बैटरी है और यह 22 क्षेत्रीय भाषाओं को समर्थन करता है। फोन की कीमत 3,999 रुपये है।

जीवी मोबाइल्स के सीईओ पंकज आनंद के अनुसार यह अपनी तरह का पहला 4जी स्मार्टफोन है जिसमें टच स्क्रीन और कीपैड दोनों हैं। कंपनी ने अगले विथ वर्ष में 20-30 लाख फोन बेचने का लक्ष्य रखा है। कंपनी फिलहाल देश में दो कारखानों में फोन बनाती है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team