मुंबई : प्रमुख दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज 3.5 वें करोड़ ग्राहक को जोड़ा। इसके साथ होंडा ने 3.5 करोड़ ग्राहक स्तर को पार कर लिया। इस उपलब्धि को हासिल करने में कंपनी को 17 साल लगे। उल्लेखनीय है कि हीरो मोटोकॉर्प से साझेदारी टूटने के बाद होंडा ने 2001 में स्वतंत्र परिचालन शुरू किया था।
होंडा ने आज बयान में कहा कि कंपनी को 2012 में 1 करोड़ इकाई का शुरुआती उत्पादन हासिल करने में 11 साल का समय लगा और अगले 2.5 करोड़ ग्राहकों को जोड़ने में सिर्फ साढ़े पांच साल लगे। अब होंडा 3.5 करोड़ ग्राहक स्तर को पार कर गया है। एचएमएसआई के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी मिनोरू काटो ने कहा, ‘हर पांच सेकेंड में एक नया ग्राहक होंडा परिवार से जुड़ रहा है।’
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



