मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमणियम ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में उत्पादकता बढ़ाने और उद्यमियों को पूरे उत्साह के साथ काम करने की आजादी देने के लिये सुधार जरूरी है। उद्योग मंडल फिक्की के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार ने ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे महत्वपूर्ण सुधार किये हैं।
साथ ही प्रधानमंत्री जन धन योजना जैसे कार्यक्रम चलाये हैं। सुब्रमणियम ने कहा, ‘‘हमें अर्थव्यवस्था में उत्पादकता बढ़ाने के लिये और सुधारों की जरूरत है। हमें उद्यमियों को पूरे उत्साह के साथ काम करने की आज़ादी के लिये सुधार जरूरी है।’’ उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की वृद्धि के लिये मानव पूंजी और शिक्षा भी महत्वपूर्ण कारक हैं।
सुब्रमणियम ने यह भी कहा कि विनिवेश के संदर्भ में सरकारी नीति का रुख बदला है और यही कारण है कि भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों का भी विनिवेश किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



