Income Tax New Rules 2026: Hotel Bill, HRA Claim पर नए नियम लागू! जानें 1 अप्रैल से आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर?

Summary :

Income Tax New Rules 2026: देश में टैक्स व्यवस्था को ज्यादा सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए आयकर विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट जारी किया है। ये नियम 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए इनकम टैक्स एक्ट, 2025 को लागू करने में मदद करेंगे। सरकार का उद्देश्य टैक्स भरने की प्रक्रिया को आसान बनाना और आम टैक्सपेयर्स पर बोझ कम करना है। नए ड्राफ्ट में प्री-फिल्ड रिटर्न, कम कागजी कार्रवाई और डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देने पर खास जोर दिया गया है। जनता से सुझाव लेने के बाद…

Income Tax New Rules 2026: देश में टैक्स व्यवस्था को ज्यादा सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए आयकर विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट जारी किया है। ये नियम 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए इनकम टैक्स एक्ट, 2025 को लागू करने में मदद करेंगे।

सरकार का उद्देश्य टैक्स भरने की प्रक्रिया को आसान बनाना और आम टैक्सपेयर्स पर बोझ कम करना है। नए ड्राफ्ट में प्री-फिल्ड रिटर्न, कम कागजी कार्रवाई और डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देने पर खास जोर दिया गया है। जनता से सुझाव लेने के बाद मार्च के पहले सप्ताह में अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Income Tax New Rules 2026: कागजी काम और फॉर्म्स में बड़ी राहत

टैक्स फाइलिंग को सरल बनाने के लिए नियमों और फॉर्म्स की संख्या में भारी कटौती का प्रस्ताव किया गया है। पहले जहां 511 नियम थे, अब उन्हें घटाकर 333 नियम कर दिया गया है। इसी तरह टैक्स से जुड़े 399 फॉर्म्स की जगह अब सिर्फ 190 फॉर्म्स होंगे। इस बदलाव से रिटर्न फाइल करना आसान होगा और टैक्सपेयर्स को कम समय और मेहनत लगेगी।

Income Tax New Rules 2026  (Source: AI)
Income Tax New Rules 2026 (Source: AI)

Income Tax New Rules: पैन कार्ड के इस्तेमाल के नए नियम

ड्राफ्ट में पैन कार्ड से जुड़े नियमों को भी स्पष्ट किया गया है, ताकि जरूरी जगहों पर ही इसका इस्तेमाल हो।

  • होटल बिल: अगर बिल एक लाख रुपये से कम है, तो पैन देना जरूरी नहीं होगा।
  • वाहन खरीद: दोपहिया या चारपहिया वाहन की कीमत अगर 5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो पैन अनिवार्य होगा।
  • प्रॉपर्टी खरीद: 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति खरीदने पर पैन देना जरूरी होगा।
  • नकद लेन-देन: साल में 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश जमा या निकासी पर पैन जरूरी होगा।
  • बीमा: बीमा कंपनियों के साथ खाता आधारित संबंध के लिए पैन अनिवार्य कर दिया गया है।

New Income Tax Rule: नौकरीपेशा लोगों को HRA और भत्तों में फायदा

सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी नए नियम राहत लेकर आए हैं।

एचआरए में विस्तार: अब मेट्रो शहरों की सूची में बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद को भी शामिल किया गया है। इससे इन शहरों में रहने वाले कर्मचारियों को ज्यादा टैक्स छूट मिलेगी।

टैक्स-फ्री सुविधाएं: ऑफिस वाहन, मुफ्त भोजन और अन्य सुविधाओं पर टैक्स-फ्री सीमा बढ़ाई गई है, जिससे कर्मचारियों की बचत बढ़ेगी।

Income Tax New Rules 2026  (Source: AI)
Income Tax New Rules 2026 (Source: AI)

क्रिप्टो और डिजिटल करेंसी पर नजर

डिजिटल लेन-देन को नियंत्रित करने के लिए क्रिप्टो से जुड़े नियम भी साफ किए गए हैं। क्रिप्टो एक्सचेंज को अब टैक्स विभाग के साथ लेन-देन की जानकारी साझा करनी होगी। इससे क्रिप्टो ट्रांजेक्शन पर निगरानी मजबूत होगी। वहीं सीबीडीसी (डिजिटल रुपया) को आधिकारिक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान के रूप में मान्यता दी जाएगी।

Income Tax New Rules 2026  (Source: AI)
Income Tax New Rules 2026 (Source: AI)

 1962 के पुराने नियमों की होगी छुट्टी

नए इनकम टैक्स रूल्स, 2026 लागू होने के बाद 1962 के पुराने आयकर नियम खत्म हो जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि 1 अप्रैल से एक सरल, पारदर्शी और डिजिटल टैक्स सिस्टम देश में लागू किया जा सके।

यह भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, Sensex में 300 अंक का उछाल, फार्मा सेक्टर बना रॉकेट!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।