हवाना : भारत और क्यूबा जैव प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और परंपरागत मेडिकल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुये हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज – कैनेल के बीच हुई बातचीत में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर बातचीत के दौरान इस बारे में सहमति बनी।
राष्ट्रपति कोविंद तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में गुरुवार को यहां पहुंचे। इससे पहले उन्होंने यूनान और सूरीनाम की यात्रा की। उन्होंने यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ अपने दौरे की शुरुआत की। उसके बाद कोविंद ने क्यूबा के राष्ट्रपति से मुलाकात की।
क्यूबा ने सु. प. सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन दोहराया
इस दौरान क्यूबा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिये जाने की उम्मीदवारी का समर्थन दोहराया। राष्ट्रपति ने इस दौरान ‘ भारत और वैश्विक दक्षिण’ पर हवाना विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने भारत और क्यूबा के मिलकर वैश्विक संचालन ढांचे में विकासशील देशों को अधिक महत्व दिये जाने के लिये काम करने पर जोर दिया।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



