नई दिल्ली/कन्नूर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को ऐलान किया कि कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (केआईएएल) सितंबर माह में खुलेगा। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के साथ मुलाकात के बाद इसका ऐलान किया। विजयन ने अधिकारियों की टीम के साथ प्रभु से सुबह मुलाकात की और कन्नूर के पास मत्तानूर में 1,892 करोड़ रुपये की लागत वाले हवाईअड्डे को अंतिम रूप देने पर चर्चा की।
इस 2,000 एकड़ जमीन पर बन रहा हवाईअड्डे का काम जल्द ही पूरा होने वाला है। प्रभु ने मुलाकात के तुरंत बाद दिल्ली में मीडिया से कहा, मैंने मुख्यमंत्री से कहा है कि वह दिल्ली में किसी को तैनात करें ताकि वह कन्नूर हवाईअड्डे से संबद्ध गतिविधियों से जुड़ा रहे। उन्होंने कहा, मैंने अपने अधिकारियों से भी सभी चीजों पर नजर बनाए रखने को कहा है ताकि सितंबर में हवाईअड्डे खुल सके।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



