लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, IT और Financial सेक्टर में गिरावट

Summary :

सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी ने 25,000 का स्तर छुआ

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला, जिसमें आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी में क्रमशः 0.28% और 0.20% की गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों ने निफ्टी के 25,000 के स्तर से ऊपर बंद होने को सकारात्मक संकेत बताया और ‘बाय ऑन डिप्स’ रणनीति अपनाने की सलाह दी।

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी, फाइनेंशियल सर्विस और फार्मा सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सुबह करीब 9.29 बजे सेंसेक्स 231.64 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82,299.10 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 49.95 अंक या 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,012.15 पर था। निफ्टी बैंक 52.40 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,303.20 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 169.20 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,700.05 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 78.45 अंक या 0.46 प्रतिशत चढ़कर 17,318.40 पर था। विश्लेषकों के अनुसार, टेक्निकल फ्रंट पर, निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडल फॉर्म की है, जो इनसाइड बार पैटर्न को तोड़कर महत्वपूर्ण 25,000 के स्तर से ऊपर बंद हुआ।

Gold Rate Today: सोना-चांदी का गिरा भाव, सोना 90 हजार तक पहुंचने की संभावना

चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा, “इंडेक्स में लगभग 200 अंकों की इंट्राडे रिकवरी देखी गई, जो निरंतर तेजी की गति को दर्शाता है। तत्काल समर्थन 24,850-24,700 स्तर पर है, जबकि प्रतिरोध 25,100 और 25,235 पर देखा जा रहा है। 25,235 के स्तर से ऊपर एक निर्णायक ब्रेकआउट इंडेक्स को 25,500-25,743 क्षेत्र की ओर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रेडर्स को सख्त जोखिम प्रबंधन के साथ “बाय ऑन डिप्स” रणनीति अपनाने और वर्तमान वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण लार्ज ओवरनाइट पॉजिशन लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इस बीच, सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, एचसीएल टेक और एमएंडएम टॉप लूजर्स रहे। जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स रहे।

एशियाई बाजारों में चीन, हांगकांग और जापान लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बैंकॉक, जकार्ता और सोल हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 271.69 अंक या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,322.75 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 24.35 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,916.93 पर बंद हुआ और नैस्डैक 34.49 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,112.32 पर बंद हुआ।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.