भारत का फार्मा निर्यात वर्ष 2025 में 30 बिलियन डॉलर से अधिक, 9 प्रतिशत की वृद्धि

Summary :

अमेरिका बना भारत के फार्मा निर्यात का सबसे बड़ा बाजार

भारत का फार्मा निर्यात वित्त वर्ष 2025 में 30 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है।

भारत देश फार्मा निर्यात का एक तिहाई से अधिक हिस्सा रखने वाला अमेरिका का प्रमुख बाजार बना हुआ है। 

वर्ष 2025 में फार्मा निर्यात 30,467.32 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया, वर्ष 2024 की तुलना में 9 प्रतिशत अधिक है।

मार्च के महीने में फार्मा निर्यात में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज।

वर्ष 2024 के इसी महीने के 2,805.71 मिलियन डॉलर से बढ़कर 3,681.51 मिलियन डॉलर हो गया।

वर्ष 2025 में मूल्य के संदर्भ में अमेरिका को निर्यात 14.29 प्रतिशत बढ़कर 8,953.37 मिलियन डॉलर हो गया।

वर्ष 2024 में भारत के फार्मा निर्यात में टॉप पर रहने वाले दूसरे देशों में यूके, ब्राजील, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका थे।

घरेलू फार्मास्यूटिकल्स बाजार में वित्त वर्ष 2026 में सालाना आधार पर 8-9 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है

वित्त वर्ष 2025 में सीमेंट की मांग 4.5-5.5% तक बढ़ने का अनुमान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।