केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) से जरूरतमंद और प्रतिभाशाली छात्रों को संस्थान में पढ़ाई में मदद करने के लिए छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए कहा है।गोयल ने मंगलवार शाम यहां आईआईएफटी के 55वें दीक्षांत समारोह में कहा कि यह छात्रवृत्ति सुनिश्चित करेगी कि कोई भी प्रतिभाशाली और योग्य छात्र शुल्क या यहां रहने के खर्च के कारण संस्थान में पढ़ने से निराश ना हो।

उन्होंने कहा कि यह कदम देश के सभी हिस्सों से छात्रों को लाकर परिसर में अधिक विविधता लाने में मदद करेगा।गोयल ने आईआईएफटी बोर्ड से सभी परिसरों को अधिक जीवंत और अद्यतन बनाने के लिए छात्र परिषदों को अधिक धनराशि देने पर विचार करने का भी आग्रह किया।


Download Android App
Download iOS App



