दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि शहर के समूचे बस बेड़े में 2025 तक करीब 80 फीसदी इलेक्ट्रिक बसें होंगी। केजरीवाल ने यहां राजघाट डिपो से 97 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद शहर में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 250 हो गई है।
इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या 250 हुई
मुख्यमंत्री ने कहा, “ 1500 बसों के लिए पहले ही ऑर्डर दिया जा चुका है जिन्हें नवंबर-दिसंबर तक शामिल किया जाएगा। दिल्ली में इस समय 153 ई-बसें चल रही हैं और आज की बसों के बाद इन बसों की संख्या 250 हो जाएगी।” उन्होंने कहा कि सितंबर तक 50 और ई-बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा।” केजरीवाल ने कहा कि नवंबर 2023 तक दिल्ली की सड़कों पर करीब 1800 ई बसें चल सकती हैं।

शिक्षा मॉडल की तरह बनेगा परिवहन मॉडल
मुख्यमंत्री ने कहा, “ जिस तरह हमने शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में दिल्ली को विश्वस्तरीय मॉडल बनाया है, वैसे ही शहर को दुनिया में परिवहन का मॉडल भी बनाया जाएगा।” परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है और इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना उन लोगों को करारा जवाब है जो कह रहे थे कि दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बंद हो जाएगा


Download Android App
Download iOS App



