जनता पर पड़ी महंगाई की मार, बढ़ गए पेट्रोल के दाम

Summary :

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत साल के निचले स्तर पर आ गई है. सरकार ने आम चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये की कटौती की थी। एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की जा सकती है। बढ़ गए पेट्रोल के दाम ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में ज्‍यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा, लेकिन आज शुक्रवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गई हैं। यूपी, बिहार हो या हरियाणा आज हर जगह तेल की खुदरा कीमतों में उछाल दिख रहा…

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत साल के निचले स्तर पर आ गई है. सरकार ने आम चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमत में 2 रुपये की कटौती की थी। एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की जा सकती है।

बढ़ गए पेट्रोल के दाम

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में ज्‍यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा, लेकिन आज शुक्रवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गई हैं। यूपी, बिहार हो या हरियाणा आज हर जगह तेल की खुदरा कीमतों में उछाल दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने देश के ज्‍यादातर शहरों में आज तेल की कीमतों में बदलाव किया है, लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

कीमतों में भी मामूली बदलाव

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी मामूली बदलाव हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ के साथ 72.56 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी थोड़ा चढ़कर 68.46 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

– नोएडा में पेट्रोल 94.87 रुपये और डीजल 88.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पटना में पेट्रोल 105.58 रुपये और डीजल 92.41 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– गुरुग्राम में पेट्रोल 95.11 रुपये और डीजल 87.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan