बेंगलुरू : देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी इंफोसिस में शीर्ष अधिकारियों के पद छोड़ने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। कंपनी के एक और शीर्ष अधिकारी ने लगभग दो दशक तक काम करने के बाद अपना त्यागपत्र दिया है। कंपनी के ऊर्जा, यूटिलिटी, संसाधन और सेवा इकाई संबंधी कामों के वैश्विक प्रमुख सुदीप सिंह ने अपना इस्तीफा दिया है।
हालांकि कंपनी ने उनके इस्तीफे पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। सिंह कंपनी में जिस इकाई की कमान संभालते थे उसका कारोबार करीब डेढ़ अरब डॉलर का है।
इससे पहले कंपनी के परामर्श वैश्विक प्रमुख केन टूम्ब्स ने पिछले साल अक्टूबर में अपना इस्तीफा दिया था और उससे पहले अगस्त में कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी एम. डी. रंगनाथ ने भी अपना त्यागपत्र दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App




