IT Share Hike Today: जंग के बीच में अब भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में मजबूती देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 728 अंक या एक प्रतिशत की तेजी के साथ 74,935 और निफ्टी 236 अंक या 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,238 पर था। व्यापक बाजार में तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 693 अंक या 1.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,185 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 111 अंक या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,816 पर था।
IT Shares Hike Reason: उतार चढ़ाव का मुख्य कारण

भारतीय शेयर बाजार में जंग का असर देखने को मिला है कभी बाजार में कोहराम मच जाता है तो कभी हरियाली रहती है। विस्तार से जानते है इन उतार चढ़ाव का मुख्य कारण
- भारतीय बाजार में बढ़त के पीछे की वजह कच्चे तेल में नरमी आना है। ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.3 डॉलर प्रति बैरल पर है।
- बाजार में तेजी की एक वजह पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत मिलना है। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट में सुधार हुआ है और बाजार में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।
- वैश्विक बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोल, शंघाई का बाजार हरे निशान में खुले थे। वहीं, अमेरिकी बाजारों में भी गुरुवार को निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली, हालांकि, वह निचले स्तर पर बंद हुए।
- बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स में भी सत्र में कमजोर देखने को मिल रही है। आमतौर पर जब भी इंडिया विक्स में गिरावट होती है तो बाजार में तेजी देखने को मिलती है।
- बाजार में तेजी की वजह सस्ते मूल्यांकन पर खरीदारी को भी माना जा रहा है।
IT Share Hike Today: IT शेयर में बढ़त
IT और ऊर्जा सूचकांकों में भी लगभग 2 प्रतिशत और 1.7 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। ऑटो, धातु और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई, जो बाजार की सकारात्मक स्थिति का संकेत देती है। शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी को लीड करने का काम सरकारी बैंकिंग और एनर्जी शेयर कर रहे थे।
ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार फिर चला तेज चाल, सेंसेक्स में 801 अंक का उछाल, निफ्टी में तेजी


Download Android App
Download iOS App




