कैसी थी Dhurandhar 2 के डायरेक्टर की लाइफ, महज तीन फिल्मों से कैसे पॉपुलर हुए Aditya Dhar?

Summary :

Aditya Dhar History: धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर की हर तरफ जमकर तारीफें हो रही है. क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म धुरंधर के इस सीक्वल से धुंआ उठा रखा है. सिनेमाघरों में तो लोगों की ऐसी लाइनें लगी है, मानों कि हर कोई इस फिल्म को देखे बिना रह ना पा रहा हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आदित्य धर का जीवन कैसा रहा था और वो यहां तक कैसे पहुंचे. इसी के साथ उन्होंने महज तीन फिल्में डायरेक्ट कर के इतनी पॉपुलैरिटी कैसे बटोर ली. अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं. Aditya Dhar History: आदित्य धर…

Aditya Dhar History: धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर की हर तरफ जमकर तारीफें हो रही है. क्योंकि उन्होंने अपनी फिल्म धुरंधर के इस सीक्वल से धुंआ उठा रखा है. सिनेमाघरों में तो लोगों की ऐसी लाइनें लगी है, मानों कि हर कोई इस फिल्म को देखे बिना रह ना पा रहा हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आदित्य धर का जीवन कैसा रहा था और वो यहां तक कैसे पहुंचे. इसी के साथ उन्होंने महज तीन फिल्में डायरेक्ट कर के इतनी पॉपुलैरिटी कैसे बटोर ली. अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं.

Aditya Dhar History: आदित्य धर का कहां हुआ था जन्म?

Aditya Dhar History
Aditya Dhar History (Source: Social Media)

आदित्य धर का जन्म 12 मार्च 1983 को नई दिल्ली में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था. उनकी मां, सुनीता धर दिल्ली विश्वविद्यालय में पूर्व डीन थीं , जहां से आदित्य ने ग्रेजुएशन की और लगभग दो दशक म्यूजिक थिएटर में बिताए, जिसकी वजह से उनकी राइटिंग इतनी बेहतरीन हो गई कि वो हर एक चीज को साहित्य के तौर पर देखने लगे.

फिर साल 2006 में, आदित्य मुंबई चले गए और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपना करियर शुरू करने लगे. उन्होंने कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म काबुल एक्सप्रेस में राघव सच्चर द्वारा म्यूजिक दिए गए गानों के लिए लिरिक्स लिखे थे. साथ ही हाल-ए-दिल और डैडी कूल के लिए भी उन्होंने लिरिक्स लिखे हैं. उन्होंने निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्मों आक्रोश और तेज़ के लिए डॉयलॉग्स भी लिखे थे.

Aditya Dhar History: क्या करते हैं आदित्य के बड़े भाई

Aditya Dhar History
Aditya Dhar History (Source: Social Media)

वहीं उनके बड़े भाई, लोकेश धर यूटीवी मोशन पिक्चर्स और बाद में फॉक्स स्टार स्टूडियो में एक प्रमुख स्टूडियो ऑपरेटर के तौर पर शामिल हैं. 2021 में, उन्होंने और लोकेश ने मिलकर प्रोडक्शन कंपनी बी62 स्टूडियो की ओपनिंग की थी. इसके बाद 4 जून 2021 को, धर ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक पारंपरिक हिंदू रित रिवाज से एक्ट्रेस यामी गौतम के साथ शादी की थी. उनका पहला बच्चा, वेदविद 10 मई 2024 को पैदा हुआ था.

आदित्य बतौर डायरेक्टर सबसे ज्यादा तब हाईलाइट हुए थे, जब उनकी वॉर फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ साल 2019 में रिलीज हुई, जो उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. धर को बेस्ट डायरेक्टर के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला. इसके बाद साल 2025 में, उन्होंने दूसरी स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ डायरेक्ट की, जिसको खूब सराहना मिली और ये भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म , चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म और अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली ए-रेटेड भारतीय फिल्म बन गई.

 

Aditya Dhar History: कैसा रहा धुरंधर 2 का प्रदर्शन

Aditya Dhar History
Aditya Dhar History (Source: Social Media)

आदित्य की अब साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 भी उसी राह पर निकल गई है और यहां तक भी माना जा रहा है कि ये फिल्म जगत के इतिहास को चकनाचूर कर देगी. क्योंकि धुरंधर 2 ने पहले ही दिन धमाकेदार ओपनिंग कर के 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया है. आदित्य धर ने अब तक सिर्फ तीन ही फिल्में डायरेकट की है और उनकी ये सारी ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही है. इसी से पता चलता है कि वो अपने काम को लेकर कितने पैशनेट और डेडिकेटेड हैं.

आदित्य ने जो कुछ अपनी लाइप में सीखा और एक्सपीरिएंस किया है, उसकी कुछ झलकियां आपको उनकी फिल्मों के इमोशन्स में भी देखने को मिल जाएंगी. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आदित्य सच में खुद की लाइफ से काफी चीजों को सीखकर अपनी फिल्मों को बनाते हैं, क्योंकि उनकी ऑडियंस भी उनसे इसी वजह से खुद को कनेक्ट कर पा रही है.

Read More: Dhurandhar 2 ने तोड़ा 113 साल के हिंदी सिनेमा का रिकॉर्ड, साउथ इंडस्ट्री की इन फिल्मों ने टेके घुटने

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।