मोबाइल दूरसंचार बाजार में उथल-पुथल मचाने वाली रिलायंस जियो के कारोबार के पहले दो साल में देश में मोबाइल इंटरनेट की दरों में तीव्र गिरावट और इसके इस्तेमाल में उल्लेखनीय विस्तार दिखा। कंपनी ने बुधवार को अपने कारोबार का दूसरा साल पूरा किया। अपनी एनिवर्सरी के जश्न में रिलायंस जियो उन ग्राहकों को मुफ्त में 1GB फ्री 4G डेटा दे रहा है जिनके पास कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकटेल है। फ्री डेटा पाने के लिए ग्राहकों के पास कम से कम 5 रुपये के रेगुलर कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट या डेयरी मिल्क क्रैकर, डेयरी मिल्क रोस्ट आलमंड, डेयरी मिल्क फ्रूड एंड नट या डेयरी मिल्क लीकेबल्स का खाली रैपर होना जरूरी है।
ग्राहकों को फ्री डेटा के अलावा कंपनी दूसरे जियो सब्सक्राइबर्स को फ्री डेटा ट्रांसफर करने का भी ऑफर दे रही है। ये ऑफर 30 सितंबर तक के लिए ही वैलिड है, साथ ही आपको बता दें फ्री डेटा पाने के लिए आपके स्मार्टफोन में MyJio ऐप का होना भी जरूरी है।
मायजियो ऐप के होमस्क्रीन पर ऐक बैनर दिखाई दे रहा है जिसमें फ्री डेटा का ऑफर दिया गया है। इस बैनर पर क्लिक करने पर आपको पार्टिसिपेट नाउ का बटन दिखाई देगा, जिसे आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको फ्री डेटा पाने के लिए डेयरी मिल्क चॉकलेट के खाली रैपर का बारकोड स्कैन करना होगा।
ऑफर के नियम और शर्तों के मुताबिक, 1GB फ्री डेटा पाने के लिए 5 रुपये, 10 रुपये, 20 रुपये, 40 रुपये और 100 रुपये के कैडबरी डेयरी मिल्क के खाली रैपर का इस्तेमाल करना होगा। अगर कैडबरी डेयरी मिल्क आपकी पसंद नहीं है तो आप 40 रुपये वाले डेयरी मिल्क क्रैकल, 40 रुपये वाले डेयरी मिल्क रोस्ट, 40 रुपये या 80 रुपये वाले डेयरी मिल्क फ्रूट एंड नट या 35 रुपये डेयरी मिल्क लीकेबल्स के खाली रैपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें ये फ्री डेटा आपके प्लान में दिए गए डेटा के अतिरिक्त होगा। एक्टिव सब्सक्राइबर्स इस डेटा को अपने अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं या दूसरे जियो कॉन्टैक्ट को ट्रांसफर भी कर सकते हैं। ये ऑफर 30 सितंबर तक वैलिड है। ये फ्री डेटा आपके अकाउंट में 7-8 दिनों के भीतर क्रेडिट कर दिया जाएगा. ध्यान रहे एक अकाउंट के लिए केवल एक रैपर का ही इस्तेमाल वैलिड है।


Download Android App
Download iOS App



