गोल्ड खरीदना महंगा सौदा है क्योंकि इसके लिए पैसा बहुत चाहिए.
हालांकि, आप किस्तों में भी थोड़े- थोड़े पैसों से सोना खरीद सकते हैं.
इसके लिए आपको गोल्ड से जुड़ी 4 स्कीम में निवेश करना होगा.
खास बात है कि कम पैसे और किस्तों में यहां निवेश कर सकते हैं.
इनमें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सोने में निवेश का सुरक्षित और सस्ता विकल्प है.
इस स्कीम में रिटर्न के अलावा हर साल ब्याज भी मिलता है.
सोने में निवेश के लिए गोल्ड ईटीएफ भी अच्छा विकल्प है, जहां गोल्ड को शेयरों की तरह खरीदा- बेचा जा सकता है.
गोल्ड ईटीएफ (गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) में सोने को वर्चुअल माध्यम में खरीदा जाता है.
गोल्ड म्यूचुअल फंड भी कम पैसों में सोने खरीदने का एक अच्छा विकल्प है.


Download Android App
Download iOS App












