कोविड-19 : IndiGo ने सरकार को अपने विमानों के इस्तेमाल की पेशकश की

Summary :

इंडिगो ने बुधवार को कहा कि उसने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्रालय को देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में दवाओं, उपकरणों, राहत सामग्री की ढुलाई के लिये अपने विमान और चालक दल के सदस्यों का उपयोग करने की पेशकश की है।

देशभर में लॉकडाउन के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें निलंबित हैं, जिसके चलते इंडिगो के 250 से अधिक विमान फिलहाल खड़े हुए हैं। 
एयरलाइन ने एक प्रेस में जारी बयान में कहा, ”इंडिगो ने देश में कोरोना वायरस से लड़ाई में सहयोग करने के लिये भारत सरकार को अपने संसाधनों, विमानों और चालक दल से सदस्यों का उपयोग करने की पेशकश की है।” 

Shera Rajput