LIC की यह Policy बनाएगी आपके बच्चे के भविष्य को बेहतर, निवेश पर मिलेगा 26 लाख रुपये का लाभ

Summary :

बढ़ती महंगाई के बीच बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए और इन सभी जिम्मेदारियां को लेकर चिंता मुक्त रहने के लिए पेरेंट्स एलआईसी (LIC) की जीवन तरुण प्लान में निवेश कर सकते हैं।

बच्चे के जन्म से लेकर, उसके स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी तमाम जिम्मेदारियां माता-पिता की होती है। बढ़ती महंगाई के बीच बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए और इन सभी जिम्मेदारियां को लेकर चिंता मुक्त रहने के लिए पेरेंट्स एलआईसी (LIC) की जीवन तरुण प्लान (LIC Jeevan Tarun Plan) में निवेश कर सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं, क्या है LIC जीवन तरुण प्लान और कैसे-कितना कर सकते हैं निवेश :-
एलआईसी जीवन तरुण प्लान की न्यूनतम बीमा राशि 75,000 रुपये है। वहीं अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा तय नहीं है। इस पॉलिसी के लिए बच्चे की कम से कम आयु 90 दिन और अधिकतम 12 वर्ष तय की गई है। बच्चे की उम्र 25 साल होने पर ये पॉलिसी मैच्योर होगी।
अगर पॉलिसी लेते वक्त आपके बच्चे की उम्र 8 साल है, तो इस प्लान में निवेश की अवधि 17 साल होगी। इस पॉलिसी में आप कम से कम 75,000 की बीमा राशि (Sum Assured) प्राप्त कर सकते हैं।  इस पॉलिसीकी खास बात ये है कि आपको इसके लिए केवल बच्चे के 20 साल को होने तक प्रीमियम देना होगा। इसके बाद बच्चे के 25 साल के होने पर आपको मैच्योरिटी की राशि मिलेगी। आपको इस पॉलिसी में 125 फीसद सम एश्योर्ड बेनिफिट भी मिलता है। 
आपकी जानकारी के बता दें कि अगर पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान करने वाले माता पिता की मृत्यु हो जाती है, तो भविष्य के सभी प्रीमियम को माफ कर दिया जाएगा। वहीं पॉलिसी को जब तक चुना नहीं जाता तब तक वह सक्रिय रहेगी। LIC जीवन तरुण पॉलिसी के तहत आपको 26 लाख रुपये तक का बीमा मिल सकता है।

Desk Team