LIC: LIC अपनी नई स्कीम लेकर आया है। जिसमें मजदूर भी अमीरों की तरह निवेश कर सकेंगे। एलआईसी म्यूचुअल फंड (LIC Mutual Fund) ने 100 रुपये की डेली सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) शुरू करने की योजना बनाई है।
छोटे निवेशकों के लिए खुशखबरी
छोटे निवेशकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, एलआईसी म्युचुअल फंड (LIC Mutual Fund) की योजना छोटी रकम वाला सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) पेश करने की है। कंपनी 100 रुपये की डेली SIP शुरू करने की योजना बनाई है, जबकि फंड हाउस के लिए वर्तमान लिमिट 300 रुपये है। कंपनी के एमडी और CEO आर के झा ने यह जानकारी दी।
माइक्रो-एसआईपी के बारे में बात की
यह फैसला ऐसे समय आया है जब मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) छोटे SIP की वकालत कर रहा है ताकि निवेशकों की भागीदारी ज्यादा हो। हाल ही में सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच माइक्रो-एसआईपी के बारे में बात की थी।
दिहाड़ी मजदूर भी उठा पाएंगे शेयर बाजार की तेजी का फायदा
मुंबई में मैन्युफैक्चरिंग फंड पर एनएफओ लॉन्च करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में आरके झा ने कहा कि एएमसी रजिस्ट्रार केफिनटेक सर्विस के साथ काम कर रही है। LIC म्युचुअल फंड की योजना रोजाना न्यूनतम SIP रकम की मौजूदा सीमा को घटाकर 100 रुपये और मासिक SIP के लिए घटाकर 200 रुपये करने की है। उन्होंने कहा कि इस कदम से फंड हाउस को समाज के उन वर्गों तक पहुंचने में मदद मिलेगी, जिन्हें शेयर बाजार में तेजी का फायदा नहीं मिला है।
AUM बढ़ाएगा LIC म्युचुअल फंड
झा ने आगे कहा कि फंड हाउस इस वित्त वर्ष के अंत तक अपने एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) को 35,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 65,000 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 1 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App






