रिलायंस जियो के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है कि ट्राई के अनुसार जियो यूजर्स को फास्ट 4जी स्पीड डाउनलोड के लिए मिल रही है। ट्राई के अनुसार अप्रैल में भी जियो चार्ट में सबसे टॉप पर था। जियो यूजर्स कुछ समय से जियो कि स्पीड को लेकर शिकायत कर रहे थे कि इसकी स्पीड बहुत कम हो गई है। अब फिर से जियो दुबारा से ट्रैक पर लौट रहा है। कंपनी ने अपने यूजर्स की परेशानियों को जल्दी से हल कर दिया है और साथ ही डाउनलोड की स्पीड को दुबारा से तेज कर दी है।
ट्राई के अनुसार जियो ने अप्रैल में यूजर्स को 19.12 एमबी प्रति सेकंड की स्पीड दी है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सारे डाटा कलेक्टर कर के साथ डाउनलोड स्पीड का चार्ट पेश किया है। स्पीड को रियलटाइम बेसिस पर मायस्पीड एप्लीकेशन पर कैलकुलेट किया गया है। अगर एक यूजर 16 एमबीपीएस की स्पीड पर 15 मिनट में एक पूरी फिल्म को डाउनलोड कर लिया जाता है तो इससे यह पता लगाया जा सकता है कि जियो की स्पीड बहुत अधिक है।
रिलायंस जियो ने पिछले महीने 19.12 एमबीपीएस की स्पीड पेश की है जोकि इससे पहले उसकी स्पीड 18.48 एमबीपीएस की थी। जियो ने अप्रैल के इस चार्ट में 19.12 एमबीपीएस की स्पीड के साथ पहले नंबर पर रहा वहीं आईडिया सेलुलर की 13.70 की स्पीड और वोडाफोन की 13.38 एमबीपीएस की स्पीड रही।


Download Android App
Download iOS App






