1 मई से LPG सिलेंडर के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें कीमतों से लेकर OTP तक की नई गाइडलाइन

LPG Gas Cylinder Booking Rules

LPG Gas Cylinder Booking Rules: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के की वजह से तमाम देश वैश्विक ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से एलपीजी आयात में देरी हो रही है। ऐसे में खबर है कि LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में और बदलाव हो सकते हैं। बीते 28 फरवरी से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जुंग ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उथल-पुथल मचा दी है। ऐसे में भारत जैसे कई देशों में महत्वपूर्ण नियम बनाना जरुरी हो गया है। बताया जा रहा ही कि रहा है कि 1 मई 2026 से गैस-सिलेंडर से जुड़े कई बदलाव हो सकते हैं।

LPG Gas Cylinder Booking Rules: गैस बुकिंग में 25 दिन का गैप जरुरी

आपको बता दें कि 1 मई से गैस की कीमतों और नियमों में बदलाव हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को गैस के दाम बदल सकते हैं। नए नियम के तहत सिलेंडर बुकिंग के बीच का समय बढ़ाया जा सकता है। यानी 1 मई 2026 से सिलेंडर बुक कराने के लिए 25 दिन का गैप जरूरी हो सकता है। वहीं, Pradhan Mantri Ujjwala Yojana का लाभ पाने वालों के लिए यह समय सीमा 45 दिन तक की हो सकती है।

LPG Gas Price Hike: महंगा होगी LPG सिलेंडर?

LPG Gas Price Hike
LPG Gas Price Hike (Source: Social Media)

उम्मीद है कि 1 मई 2026 से पूरे देश में LPG की कीमतों में बदलाव हो सकता है। हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण गैस के दाम बढ़े हैं। तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम एक महीने में तीन बार बढ़ चुके हैं।

अप्रैल 2026 में मेट्रो शहरों में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 196 से 218 रुपये तक बढ़े। इससे पहले 7 मार्च को 114.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी और 1 मार्च को भी 28 से 31 रुपये तक कीमतें बढ़ाई गई थीं।

New Gas Booking Rules: डिलीवरी बॉय को OTP देना जरुरी

New Gas Booking Rules
New Gas Booking Rules (Source: Social Media)

अब जब आपका सिलेंडर बुकिंग के बाद घर पहुंचेगा, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP या DAC आएगा। यह कोड डिलीवरी बॉय को देना जरुरी होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपके सिलेंडर की डिलीवरी सफल नहीं मानी जाएगी।

E-KYC नहीं करने पर रोकी जाएगी गैस बुकिंग

गैस कंपनियां अब Biometric e-KYC पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। अगर KYC अपडेट नहीं होगा, तो गैस बुकिंग या सब्सिडी रोकी जा सकती है। आप यह काम Hello BPCL या IndianOil One जैसे मोबाइल ऐप के जरिए भी घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।

Also Read: Meta का नया सेफ्टी फीचर… बच्चा AI से पूछेगा ‘खतरनाक’ सवाल तो तुरंत पेरेंट्स के पास जाएगा अलर्ट, जानें कैसे करेगा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।